ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Vrishabh Rashifal 30 July 2025: वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा प्रेम का तोहफा, रिश्ते होंगे मजबूत

On: जुलाई 29, 2025 6:51 अपराह्न
Follow Us:
Vrishabh Rashifal 30 July 2025: वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा प्रेम का तोहफा, रिश्ते होंगे मजबूत
Join WhatsApp Group

Vrishabh Rashifal 30 July 2025: वृष राशि के जातकों के लिए 30 जुलाई 2025 का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दिन की शुरुआत एक अनचाही यात्रा से हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो रुके हुए काम भी पूरे होने के योग बनेंगे।

कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी है क्योंकि वे आपकी मेहनत पर पानी फेरने की कोशिश कर सकते हैं।

बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों के लिए स्थानांतरण के संकेत हैं। नौकरी में घरेलू सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन किसी जरूरी काम में देरी से मन थोड़ा उदास रह सकता है।

राजनीति से जुड़े लोगों को खासतौर पर सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि जिस पर आप सबसे ज़्यादा भरोसा करते हैं, वही धोखा दे सकता है।

Vrishabh Rashifal 30 July 2025: कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

वृष राशि के लिए आज का दिन धन की दृष्टि से लाभदायक रहेगा। मां से धन या उपहार मिलने के योग हैं। भूमि खरीद-बिक्री में मुनाफा हो सकता है।

सर्वपितृ अमावस्या पर आज बना शनिश्चरी संयोग, जानें श्राद्ध और दीपदान के अचूक नियम | sarva-pitru-amavasya-shani-amavasya-shradh-tarpan-upay
सर्वपितृ अमावस्या पर आज बना शनिश्चरी संयोग, जानें श्राद्ध और दीपदान के अचूक नियम

दलाली, दबंगई या राजनीतिक माध्यम से भी आमदनी बढ़ सकती है। विलासिता के सामान से जुड़े व्यापारियों को अच्छा फायदा मिलेगा। हालांकि संतान की पढ़ाई पर अधिक खर्च आ सकता है।

सामाजिक कामों में खर्च सोच-समझकर करें। दिखावे के चक्कर में अधिक धन खर्च करने से बचना चाहिए। ससुराल पक्ष से भी उपहार या धन प्राप्त हो सकता है। किसी खास मेहमान के आने से घर के खर्च थोड़े बढ़ सकते हैं।

कैसा रहेगा निजी जीवन?

आज प्रेम संबंधों में मिठास घुलेगी और किसी खास से नज़दीकियां बढ़ेंगी। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन दांपत्य जीवन में परिजनों की दखलंदाजी टकराव का कारण बन सकती है। बेहतर होगा कि आपसी बातें आपस में ही सुलझाएं।

संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, विदेश में रहने वाले किसी प्रियजन के आगमन का समाचार भी खुशी देगा। भावनात्मक होकर निर्णय न लें, वरना रिश्ता बिगड़ सकता है।

नवरात्रि 2026: मां शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक, जानें किस दिन कौन-सा फूल चढ़ाना शुभ है | shardiya-navratri-2026-nine-days-maa-durga-favorite-flowers-puja-vidhi
नवरात्रि 2026: मां शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक, जानें किस दिन कौन-सा फूल चढ़ाना शुभ है

स्वास्थ्य रहेगा कैसे?

सेहत के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से राहत मिलेगी और यदि आप किसी गंभीर बीमारी के इलाज या सर्जरी से गुजर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। विशेषकर गुप्त रोगों को लेकर सजग रहें। खानपान में लापरवाही न करें और बाहर के खाने से बचें।

यात्रा के दौरान जरूरी सावधानियां बरतें। नियमित योग, ध्यान और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहे।

आज का खास उपाय

Vrishabh Rashifal 30 July 2025: आज तुलसी के पौधे को पांच चम्मच दूध चढ़ाएं और देशी घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और मानसिक शांति मिलेगी।

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को घटस्थापना, कलश में ये चीजें डालते ही शांत होंगे नवग्रह | shardiya-navratri-2026-kalash-sthapana-astrological-benefits-samagri
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को घटस्थापना, कलश में ये चीजें डालते ही शांत होंगे नवग्रह

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment