Vrishchik Rashifal 4 August 2025 (वृश्चिक राशिफल 4 अगस्त 2025) : आज वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। जहां एक ओर तरक्की और यात्रा के योग बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर धन हानि का भी संकेत है। इसलिए दिन भर सतर्क रहने की ज़रूरत है, खासकर जब बात हो पैसों या बिजनेस की।
Vrishchik Rashifal 4 August 2025: नौकरी और कारोबार में मिलेंगे मौके
आज आपके कार्यक्षेत्र में कई बाधाएं दूर होंगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यवसाय में लगे लोग किसी नई दिशा में सोच सकते हैं, लेकिन यह ध्यान रखें कि कोई भी बड़ा काम किसी और के भरोसे न छोड़ें।
राजनीति में हाथ आजमाने वालों को सफलता मिलेगी। वहीं मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोग अपने सीनियर्स से क्लोजनेस का फायदा उठा पाएंगे। मजदूर वर्ग को रोज़गार मिलने की संभावना है और किसानों को सरकारी योजनाओं से राहत मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति
आज आर्थिक लेनदेन में खास सतर्कता की जरूरत है। अगर आप अपने बिजनेस या काम को किसी और पर छोड़ रहे हैं, तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।
अनावश्यक खर्चों से बचें और किसी भी निवेश का फैसला अपनी स्थिति को ध्यान में रखकर ही करें। नौकरी में जूनियर स्टाफ आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रेम संबंधों में कीमती तोहफे या पैसों की प्राप्ति के योग हैं।
प्रेम और भावनाएं
आज प्रेम जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विश्वास की कमी से रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है, लेकिन अगर आप संयम और समझदारी से काम लें तो मधुरता लौट सकती है।
किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन की यात्रा भी संभव है। वैवाहिक प्रस्ताव से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कोशिश करें कि अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा में मोड़ें, नकारात्मक सोच से दूरी बनाएं।
सेहत
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। कोई गंभीर समस्या नहीं दिख रही, लेकिन अगर पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।
श्वास संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोग थोड़ा परेशान हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। खानपान में संयम रखें और खुद को मानसिक तनाव से बचाने के लिए व्यस्त रखें। योग, मेडिटेशन और रूटीन में संतुलन लाना फायदेमंद रहेगा।
आज का विशेष उपाय
आज तीन बार मंगल यंत्र की पूजा करें। इससे ग्रहों की अशुभता कम होगी और मन शांत रहेगा।













