ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Weekly Horoscope 30 November: नवंबर का आखिरी हफ्ता बना देगा किस्मत चमकाने का मौका!

On: November 24, 2025 6:09 AM
Follow Us:
Weekly Horoscope 30 November: नवंबर का आखिरी हफ्ता बना देगा किस्मत चमकाने का मौका!
Join WhatsApp Group

Weekly Horoscope 30 November: नवंबर का अंतिम सप्ताह शुरू हो रहा है मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से। खास बात यह है कि इसी हफ्ते विवाह पंचमी भी पड़ेगी, जब भगवान राम और माता सीता के शादी उत्सव का शुभ दिन मनाया जाता है। ऐसे में पूरा सप्ताह शुभ फल देने वाला माना जा रहा है।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो इस हफ्ते भी गुरु वक्री होकर कर्क में ही रहेंगे। सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा धनु में रहेंगे। शुक्र 26 नवंबर तक तुला में रहेंगे और फिर वृश्चिक में जाकर सूर्य और मंगल से युति बनाएंगे। बुध तुला में ही रहेंगे। शनि मीन राशि में गोचर करेंगे और 28 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। राहु कुंभ में और केतु सिंह में ही बने रहेंगे।

अब जानिए कि यह सप्ताह 12 राशियों पर क्या असर डालने वाला है—

मेष राशि Weekly Horoscope 30 November

इस सप्ताह आपकी स्पीड कमाल की रहेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और कोई खुशखबरी मन को हल्का और खुश कर देगी। मेहनत रंग लाएगी, मान-सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई और कॉम्पिटिशन में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा योग भी बन रहे हैं।

उपाय: रोज हनुमान चालीसा पढ़ें, गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग: लाल, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि

पुराने काम निपटेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। बिजनेस में मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन धन लाभ जरूर मिलेगा। ससुराल से फायदा होगा। दाम्पत्य और लव लाइफ मीठी रहेगी।

उपाय: अन्न दान करें।
शुभ रंग: नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

बिजनेस में हल्की रुकावटें जरूर आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे चीजें सुधरेंगी। महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम जारी रखें। तुला या कुंभ राशि वालों से लाभ होगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। BP कंट्रोल रखें। रिश्ते मधुर रहेंगे।

Budh Yam Shadashtak Yog 2026: 4 जून से बुध-यम का खतरनाक योग, इन 6 राशियों पर मंडराया संकट
Budh Yam Shadashtak Yog 2026: 4 जून से बुध-यम का खतरनाक योग, इन 6 राशियों पर मंडराया संकट

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं, माता के पैर छूकर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

धार्मिक कामों में मन लगेगा। मीडिया, पत्रकारिता और फिल्म लाइन वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है—वाणी संयम रखें। खर्च ज्यादा रहेगा, लेकिन संतान की सफलता खुशी देगी। लव लाइफ में ईगो छोड़ें।

उपाय: भगवान शिव की उपासना करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए शानदार हफ्ता। सरकारी काम बनेंगे, पुराना अटका काम पूरा होगा। सेहत पर ध्यान दें। दोस्तों से मुलाकात होगी। आईटी और मीडिया वालों को अच्छा लाभ दिख रहा है।

उपाय: गायत्री मंत्र और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें, गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।
शुभ रंग: नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

स्टूडेंट्स के लिए शानदार सप्ताह। धन लाभ होगा, राजनीति में भी प्रगति होगी। नई प्लानिंग सफल होगी। आपकी मीठी बोली सबका दिल जीत लेगी। संतान संबंधी रुकावटें दूर होंगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

उपाय: गौ माता को गुड़ खिलाएं, अन्न दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

फिल्म, एक्टिंग, मीडिया और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए गोल्डन सप्ताह। आपकी प्रबंधन क्षमता सबको प्रभावित करेगी। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। बिजनेस और राजनीति में बढ़िया सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स को भी शानदार रिज़ल्ट मिलेंगे।

Guru Gochar 2026: गुरु बृहस्पति का कर्क राशि में बड़ा प्रवेश, इन 7 राशियों की बढ़ेगी अचानक मुश्किलें
Guru Gochar 2026: गुरु बृहस्पति का कर्क राशि में बड़ा प्रवेश, इन 7 राशियों की बढ़ेगी अचानक मुश्किलें

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, चावल दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य प्रतिशत: 85%

वृश्चिक राशि

गुरु की कृपा से धन लाभ होगा। रियल एस्टेट में बढ़िया फायदा। सरकारी काम आसान होंगे। कामों की भीड़ रहेगी, सही दिशा चुनना जरूरी है। B.Tech और MBA स्टूडेंट्स को मेहनत बढ़ानी पड़ेगी। पेट का ख्याल रखें। लव लाइफ मजेदार रहेगी।

उपाय: पिता का आशीर्वाद लें, मसूर दाल दान करें।
शुभ रंग: लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि

फिल्म और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वालों के लिए बढ़िया सप्ताह। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। किसी करीबी के व्यवहार से मन दुखी होगा। जल्दबाजी में फैसले न लें। इंजीनियरिंग और MBA छात्रों को नए मौके मिलेंगे।

उपाय: सुंदरकांड पढ़ें, तिल-तेल और काले कपड़े दान करें।
शुभ रंग: सफेद
भाग्य प्रतिशत: 55%

मकर राशि

कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन उसका फायदा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए शानदार समय। आईटी, बैंकिंग वालों को लाभ। ससुराल से बड़ा काम बनेगा। ऑफिस में कुछ बहसें संभव हैं। सेहत ध्यान मांगती है।

उपाय: हनुमानजी की उपासना करें।
शुभ रंग: नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

राजनीति में कूटनीति से आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस में संघर्ष रहेगा लेकिन भविष्य की योजनाओं के लिए अच्छा समय है। लॉ और MBA छात्रों को नए अवसर मिलेंगे। उधार देने से बचें। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा।

Panchak June 2026: जून में इस दिन से शुरू हो रहा है बेहद खतरनाक 'मृत्यु पंचक', भूलकर भी न करें ये 5 काम
Panchak June 2026: जून में इस दिन से शुरू हो रहा है बेहद खतरनाक ‘मृत्यु पंचक’, भूलकर भी न करें ये 5 काम

उपाय: उड़द दान करें, बजरंग बाण पढ़ें।
शुभ रंग: हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि

शानदार सप्ताह। खुशखबरी मिलेगी, खर्च बढ़ेगा लेकिन अच्छे कार्यों में होगा। परिवार के साथ घूमने जाएंगे। ससुराल से रुका काम बनेगा। इंजीनियरिंग और MBA छात्रों को मौके मिलेंगे। लव लाइफ और दांपत्य दोनों बेहतरीन रहेंगे।

उपाय: विष्णु सहस्रनाम पढ़ें, गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग: पीला, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 85%

डिसक्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जनरली सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment