1. Home
  2. Bollywood

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, ये हस्तियां होंगी शामिल?

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, ये हस्तियां होंगी शामिल?
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। कपल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। अथिया और केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को छिपाकर रखा था।

Haryana News Post : Athiya Shetty-KL Rahul Wedding Live Updates:  भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट टीम के उपकप्तान केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी एवम एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधंन में बंधने जा रहे हैं।

इसी वजह से केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से ब्रेक लिया है। शादी के बाद राहुल अगले माह आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।



अथिया और राहुल की लव स्टोरी क्या?



अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। कपल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। अथिया और केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को छिपाकर रखा था। लेकिन सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग पर अथिया और केएल राहुल ने अपना रिलेशनशिप आॅफिशियल कर दिया। अब दोनों हमेशा के लिए हमसफर बनने जा रहे हैं।
 


संगीत सेरेमनी में नाचे मेहमान

Read Also: Bollywood : मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण! जानें बच्चों को लेकर कही क्या बात



बीते रविवार को अथिया शेट्टी और केएल राहुल का संगीत का फंक्शन हुआ। शादी में कपल ने नो फोन पॉलिसी रखी है। किसी भी गेस्ट को फोन ले जाने की परमीशन नहीं है। लेकिन फिर भी वेडिंग वेन्यू से कपल के संगीत सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में सुनील शेट्टी का खंडाला वाला बंगला लाइटों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है। अथिया और केएल राहुल के वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों की चहल-पहल साफ देखी जा सकती है। सभी लोग ट्रेडिशनल आउटफिट में तैयार हैं। वीडियो में मेहमान डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
 



आज रेडिसन होटल से 2.30 बजे निकलेगी केएल राहुल की बारात!



बता दें फेरों के लिए मंडप भी सज चुका है। अब बस उस समय का इंतजार है जब अथिया और केएल राहुल हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामेंगे। बता दें अथिया शेट्टी और केएल राहुल सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में सात फेरे लेंगे। लेकिन अभी केएल राहुल और उनकी फैमिली और करीबी लोग रेडिसन होटल में रुके हैं।

बताया जा रहा है कि केएल राहुल की बारात इसी होटल से निकलेगी। बारात करीब 2.30 बजे सुनील शेट्टी के घर पहुंचेगी। सुनील शेट्टी, उनकी पत्नी और अथिया खंडाला वाले घर में हैं। बाकी सभी लोग होटल में हैं और बारात लेकर अथिया को विदा करने सुनील शेट्टी के घर पहुंचेंगे।



शादि में कितने लोगों के शामिल होने की उम्मीद?



सूत्रों मुताबिक अथिया शेट्टी और केएल राहुल आज शाम 3 बजे अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। रस्में पूरी करने के बाद ये कपल शाम 6:30 बजे पैपराजी और मीडिया से मुलाकात करेगा। शादी में करीब 100 लोग शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read Also: Bollywood News : जानिए अभिनेता Sidharth Malhotra ने कैसे शुरू किया अपना करियर?

आपको बता दें खंडाला में हो रही अथिया और केएल राहुल की शादी में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, एम एस धोनी समेत कई जानी मानी हस्तियां शिरकत करेंगी और कपल को अपनी ब्लेसिंग्स देंगी। वहीं अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर संग कपल की शादी का हिस्सा लेंगे। अर्जुन और अंशुला संगीत सेरेमनी में भी दिखाई दिए थे।
 


वेडिंग ड्रेस होगी खास?



अथिया और केएल राहुल ने रेड नहीं, बल्कि अपने खास दिन के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस को फाइनल किया है। अथिया और केएल राहुल सब्यासाची के वेडिंग आउटफिट में दुल्हन-दूल्हा बनकर अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरूआत करेंगे। वहीं अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है। शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं। बल्कि ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा।



वेडिंग रिसेप्शन कब होगा?



कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में हो रही है। शादी के एक या दो माह बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी का मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा जाएगा। कपल के रिसेप्शन में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, बिजनेस और राजनीति की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। रिसेप्शन में 3 हजार मेहमानों को इन्विटेशन दिया जाएगा।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।