1. Home
  2. Bollywood

Pathaan Box Office Collection Day 2: जानिए ''पठान'' ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?

Pathaan Box Office Collection Day 2: जानिए ''पठान'' ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?
Bollywood News : दो दिन में पठान की कमाई का आंकड़ा 127 करोड़ रुपये का हुआ है।  वहीं शुरूआती रुझान हैं कि किंग खान की पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स आॅफिस पर 235 करोड़ की कमाई कर ली है। तो चलिए जानेंगे इस बारे में और जानकारियां।

Haryana News Post : Pathaan Box Office Collection: बीते 25 जनवरी को शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई। इस मूवी को ज्यादा फायदा बीते कल गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर मिला। ट्रेंड एनालिसिस  रमेश बाला अनुसार पठान के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

दो दिन में पठान की कमाई का आंकड़ा 127 करोड़ रुपये का हुआ है।  वहीं शुरूआती रुझान हैं कि किंग खान की पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स आॅफिस पर 235 करोड़ की कमाई कर ली है। तो चलिए जानेंगे इस बारे में और जानकारियां।



हर तरफ पठान की चर्चा?

Read Also : Bollywood : मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण! जानें बच्चों को लेकर कही क्या बात

इस समय हर जगह पठान मूवी सुर्खियां बटोर रही है। क्योंकि दूसरे दिन (बीते कल गणतंत्र दिवस पर ) की कमाई में पठान ने केजीएफ 2 को धूल चटाई है। केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने सेकंड डे 47 करोड़ कमाए थे। अनुमान था पठान दूसरे दिन 60-65 करोड़ तक का कलेक्शन करेगी। पर इन सभी उम्मीदों से आगे निकलते हुए पठान ने साबित कर दिया है कि वो थमने वाली नहीं है। पठान हर दिन इतिहास रच रही है। रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स आॅफिस पर 235 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है।



देश-विदेश में भी पठान का डंका?



महज दो दिन में पठान की इतनी तगड़ी कमाई बताती है कि फिल्म बॉक्स आॅफिस पर नए कीर्तिमान रचने वाली है। पठान का डंका देश-विदेश में बज रहा है। शाहरुख खान का फैंडम लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। किंग खान के लिए लोगों की दीवानगी ऐसी है कि सरहद पार पाकिस्तानी सेलेब्स पठान के लिए क्रेजी दिखते हैं।

कश्मीर में पिछले 32 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। घाटी के सिनेमाघरों की भी चांदी चांदी हो रही है। 32 सालों बाद सिर्फ और सिर्फ किंग खान की वजह से कश्मीर के थियेटर्स के बाहर हाउसफुल का बोर्ड लग पाया है। पूरा देश में पठान की आंधी चल रही है।



कितने साल बाद शाहरुख ने सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की?

Read Also: Bollywood News : ‘पठान’ ने पहले दिन ही किया कमाल, फिल्म के दीदार के लिए सिनेमाघरों के बाहर भारी भीड़

देखना होगा 5 दिनों का पठान का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन कहां जाकर थमता है। पर इतना तय है पठान का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन बॉलीवुड इंडस्ट्री का बार हाई ही करेगा। कई नए बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड्स बनने और टूटने वाले हैं। क्योंकि पठान का जोश हाई है।



आपको बता दें फिल्म पठान से शाहरुख खान ने 4 सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। पठान में ग्लैमर, एक्शन, थ्रिल, सस्पेंस सभी वो ड्रामा मौजूद हैं। जो इसके बॉक्स आॅफिस पर हिट होने की गारंटी देते हैं। कुल मिलाकर कहें तो बॉक्स आॅफिस पर शाहरुख की बादशाहत का डंका एक बार फिर बजा है।

पठान ने बॉलीवुड को आॅक्सीजन दिया है। पोस्ट पैनडेमिक पठान पहली बॉलीवुड मूवी है जिसकी कमाई ने सभी पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। पठान ने न सिर्फ शाहरुख बल्कि जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के करियर में चार चांद लगा दिए हैं।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।