क्या Raid 2 में फिर भ्रष्टाचारी को सबक सिखाएंगे अजय देवगन? पोस्टर ने मचाई हलचल

Ajay Devgn Raid 2 to release on 1st may official poster: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) अपनी धमाकेदार फिल्म रेड 2 (Raid 2) को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म रेड में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था। इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला जैसे बेहतरीन कलाकारों ने भी अपनी छाप छोड़ी थी।
क्या Raid 2 में फिर भ्रष्टाचारी को सबक सिखाएंगे अजय
रेड की कहानी एक भ्रष्ट नेता के घर पर हुई छापेमारी के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसे देखकर दर्शकों ने अजय की खूब तारीफ की। कहानी में इतना दम था कि इसका दूसरा हिस्सा बनाना मेकर्स के लिए आसान हो गया। अब लंबे इंतजार के बाद अजय ने रेड 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर फैंस को उत्साहित कर दिया है।
Raid 2 के पोस्टर ने मचाई हलचल
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर रेड 2 का एक दमदार पोस्टर शेयर किया और बताया कि यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन फैंस को यकीन है कि इस बार भी अजय किसी भ्रष्टाचारी को सबक सिखाते नजर आएंगे। फिल्म के पहले हिस्से की सफलता को देखते हुए रेड 2 से उम्मीदें आसमान छू रही हैं।
खास बात यह है कि रेड 2 का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म सिकंदर (Sikandar) के साथ जोड़ा जाएगा। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब दर्शक सिकंदर देखने थिएटर पहुंचेंगे, तो उन्हें रेड 2 का ट्रेलर भी देखने का मौका मिलेगा। मेकर्स चाहते हैं कि ट्रेलर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, इसलिए उन्होंने सिकंदर की टीम के साथ यह स्मार्ट साझेदारी की है। अजय और सलमान की जोड़ी पहले भी हिट रही है, और अब यह कोशिश फैंस के लिए डबल धमाका साबित हो सकती है।
Sikandar First Review: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने मचाया धमाल, जानें क्या है खास
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।