1. Home
  2. Bollywood

Neelkamal Singh और सनी लियोन की जोड़ी ने मचाया धमाल, Ladki Deewani Bhojpuri Song ने कुछ ही घंटों में मचाई धूम

Neelkamal Singh और सनी लियोन की जोड़ी ने मचाया धमाल, Ladki Deewani Bhojpuri Song ने कुछ ही घंटों में मचाई धूम
Ladki Deewani Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह और सनी लियोन का नया गाना 'लड़की दीवानी' यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया। टी-सीरीज पर कुछ घंटों में 8 लाख से ज्यादा व्यूज बटोरने वाला ये रोमांटिक भोजपुरी गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। म्यूजिक और केमिस्ट्री ने मचाया धमाल। 
Neelkamal Singh Ladki Deewani Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर और एक्टर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) अपने ताज़ा गाने 'लड़की दीवानी' (Ladki Deewani) को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस की जबरदस्त मांग के बाद नीलकमल ने इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। खास बात ये है कि इस बार उनके साथ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) स्क्रीन पर नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की शानदार जोड़ी और रोमांटिक अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Ladki Deewani Bhojpuri Song कुछ ही घंटों में मचाई धूम

टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ ये गाना लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। नीलकमल सिंह और सनी लियोन के फैंस इस गाने को बार-बार देख और सुन रहे हैं। गाने में नीलकमल का सनी के साथ रोमांस दर्शकों को खूब भा रहा है।

रिलीज के कुछ ही घंटों में इस गाने ने 8 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। गाने का म्यूजिक फिल्म 'आशिकी' के मशहूर ट्रैक 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' की याद दिलाता है, जो इसे और खास बनाता है।

Neelkamal Singh और सनी लियोन की जोड़ी ने मचाया धमाल

इस गाने में नीलकमल सिंह ने अपनी मधुर आवाज से जादू बिखेरा है। गीत के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक आर जय कंग ने कंपोज किया है। रिलीज के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की है। एक फैन ने कमेंट किया, "नीलकमल भाई, आप ऐसे ही शानदार गाने लाते रहें, मजा आ गया!" आप भी इस गाने को सुनें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। क्या आपको ये जोड़ी पसंद आई?

Imtiaz Ali 'रॉकस्टार' के सीक्वल के लिए तैयार, फैंस की उत्सुकता बढ़ी


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub