1. Home
  2. Bollywood

Year Ender 2023 web series in OTT : ये हैं 2023 की बेस्ट टॉप 10 वेब सीरीज, जिन्होंने दर्शकों को रोमांच का मजा दिया

Year Ender 2023 web series in OTT : ये हैं 2023 की बेस्ट टॉप 10 वेब सीरीज, जिन्होंने दर्शकों को रोमांच का मजा दिया
2023 Best OTT Films Web Series : इस लेख में हम आपको इंडिया की टॉप 10 वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जो साल 2023 में रिलीज हुईं। इस साल कौन सी सीरीज सबसे ज्यादा पॉपुलर रही हैं। 

Year Ender 2023 web series in OTT : कुछ सालों पहले तक इंडिया में सिर्फ मूवीज का ही क्रेज था। लोग फिल्म देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित रहते थे। आज हम आपको 2023 Best OTT Films Web Series, Year Ender 2023 web series in OTT, Top 10 Stock Market Movies in Hindi,  Best Stock Market Movies, Top 5 Share Market Movies के बारे म bata rahe हें। इनमें से कुछ सीरीज ने दर्शकों के बीच खासा धूम मचाई। पर पिछले कुछ सालों में बहुत बड़ा बदलाव आया है। यह बदलाव है वेब सीरीज को देखने का। 3-4 सालों के अन्दर वेब सीरीज देखने वालों की संख्या में बढ़त हुई है। कोरोना ने इस चीज को कुछ ज्यादा ही बढ़ावा दिया क्योंकि उस दौरान लोग अपने घरों में ही बंद थे। इस वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म एक नया दौर लेकर आया। लोग सिनेमाघरों में नहीं जा सके और उन्हें घर पर ही मूवी और वेब सीरीज देखने को मिल गयी।

Year Ender 2023 web series in OTT

Farzi

10 फरवरी 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर Farzi वेब सीरीज रिलीज हुई थी। ये Raj और DK द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रिलर बेस्ड सीरीज है। जिसमें मुख्य भूमिका Shahid Kapoor, Vijay Sethupathi, Kay Kay Menon, Rashi Khanna और Bhuvan Arora जैसे कलाकारों ने निभाई है। कुल मिलाकर इसमें 8 एपिसोड हैं। Farzi को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया, जिस कारण ये 2023 में सबसे अधिक देखी जाने वाली वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई।

Guns & Gulaab

Farzi के डायरेक्टर के द्वारा ही निर्देशित क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज Guns & Gulaab 18 अगस्त 2023 को रिलीज हुई थी। इसे Netflix पर रिलीज किया गया था। यह हिंदी भाषा में बनी है। इसमें बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Rajkummar Rao, Dulquer Salmaan, Adarsh Gourav और Gulshan Devaiah ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस वेब सीरीज को भी फैंस ने जमकर प्यार दिया। इनके अलावा और भी कई हिट वेब सीरीज हैं जिन्हें दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया था। आइए जानते हैं-

The Night Manager

17 फरवरी 2023 को Disney+Hotstar पर रिलीज The Night Manager एक क्राइम थ्रिलर टीवी सीरीज है, जिसमें 7 एपिसोड की श्रृंखला है। इसे साल 2016 में आई ब्रिटिश टीवी शो The Night Manager की तर्ज पर बनया है। इसमें मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकार Anil Kapoor, Aditya Roy Kapur और Sobhita Dhulipala हैं। इसकी कहानी को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

Kohraa

15 जुलाई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज वेब सीरीज Kohraa भी इस साल के पॉपुलर वेब शो में से एक है। इसे Randeep Jha ने निर्देशित किया था। इसकी कहानी क्राइम पर बेस्ड है। Kohrra में लीड रोल के एक्टर Barun Sobti, Suvinder Vicky, Rachel Shelley और Harleen Sethi हैं। इसमें कुल मिलाकर 6 एपिसोड हैं। इस वेब सीरीज की मूल भाषा पंजाबी है पर फिर भी टॉप वेब सीरीज में से एक है।

Jubilee Season 1

7 अप्रेल 2023 को Amazon Prime Video पर रिलीज यह वेब सीरीज भी दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही। यह सीरीज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के क्लिच और राजनीति की थीम पर बेस्ड है। इसमें 10 एपिसोड हैं जो हिंदी भाषा में हैं। मुख्य एक्टर्स की बात करें तो Prosenjit Chatterjee, Aparshakti Khurana, Aditi Rao, Sidhant Gupta और Ram Kapoor हैं। इनके अलावा और भी कई मशहूर एक्टर्स ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।

Scoop

हिंदी भाषा में बनी वेब सीरीज Scoop इसी साल 2 जून को Netflix पर रिलीज हुई थी। ये एक क्राइम ड्रामा सीरीज है जिसे Hansal Mehta ने डायरेक्ट किया है। इसमें 6 एपिसोड हैं जो कि हिंदी भाषा में बनी थी। मुख्य कलाकार Prosenjit Chattarjee, Karishma Tanna, Mohammed Zeeshan और Deven Bhojani हैं। ये साल 2023 की सुपरहिट वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

Dahaad

Amazon Prime Video पर 12 मई 2023 को Dahad वेब सीरीज रिलीज हुई थी। Reema Kagti द्वारा निर्देशित इस सीरीज में Sonakshi Sinha, Gulshan Devaiah, Vijay Varma और Sohum Shah ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह वेब सीरीज क्राइम और रोमांस से भरा हुआ है।

Aakhri Sach Season 1

25 अगस्त 2023 को रिलीज हिंदी वेब सीरीज Aakhri Sach एक क्राइम वेब शो है। इसे Robbie Grewa ने निर्देशित किया है। मुख्य कलाकारों की बात करें तो साउथ की सुपर हिट एक्ट्रेस Tamannaah Bhatia, Abhishek Banarjee और Shivin Narang ने इसमें भूमिका निभाई है। इसमें कुल 6 एपिसोड हैं।

The Railway Men

18 नवंबर 2023 को Netflix पर रिलीज हुई ‘The Railway Men’ एक हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज है। यह 1984 में हुए भोपाल गैस त्रासदी की कहानी पर आधारित है। इसमें कुल मिलाकर 4 एपिसोड हैं। इस वेब सीरीज को Aayus Gupta ने लिखा है। मेन लीड एक्टर्स की बात करें तो इसमें फेमस बॉलीवुड एक्टर Irfan Khan के बेटे Babil Khan, R. Madhvan, Kay Kay Menon और Mirzapur वेब सीरीज के फेमस एक्टर Divyenndu Sharma हैं। फैंस ने जमकर वेब सीरीज को प्यार दिया है।

Saas, Bahu Aur Flamingo

5 मई को Disney+Hotstar पर रिलीज क्राइम बेस्ड ड्रामा Saas, Bahu Aur Flamingo भी इंडिया में देखी गई फेमस वेब सीरीज में से एक है। इसे Homi Adajania के द्वारा निर्देशित किया गया। इसमें कुल 8 एपिसोड हैं। इसके मुख्य कलाकर Dimple Kapadia, Radhika Madan, Isha Talwarऔर Deepak Dobriyal हैं। ये हिंदी भाषा में बनी है।

Top Hindi Web Series 2023 : इन वेब सीरीज ने जीत लिया दर्शकों का दिल, इस वजह से बनी नंबर वन


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।