ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Immigration Fraud: चंडीगढ़ में 48 घंटे में 21 अवैध कंपनियों पर केस

Follow Us:
Immigration Fraud: चंडीगढ़ में 48 घंटे में 21 अवैध कंपनियों पर केस
Join WhatsApp Group

Immigration Fraud Cases filed against 21 illegal companies in Chandigarh in 48 hours: शहर में अवैध इमिग्रेशन कंपनियों का जाल फैला हुआ है। इसको लेकर पुलिस ने पिछले 48 घंटे में ऐसी 21 अवैध इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। बुधवार को पुलिस ने शहर में चल रही अवैध इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ पांच अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।

हालांकि एक भी मामले में पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इमिग्रेशन कंपनियों के मालिकों और कर्मचारियों पर लोगों से विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख रुपए से अधिक की ठगी का आरोप है। पीड़ितों को वर्क वीजा और स्टडी वीजा दिलाने का झांसा दिया गया था। पहला मामला सेक्टर-22 स्थित द हाई वीजा कंसल्टेंट का है। वीजा दिलाने के नाम पर 30.90 लाख की ठगी की। यह शिकायत सेक्टर-17 थाने में दर्ज की गई।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

Immigration Fraud: न वीजा दिया और न ही पैसे लौटाए

दूसरा मामलाः सेक्टर-17 स्थित वर्ल्ड वॉक इमीग्रेशन एंड कंसल्टेंट का है। शिकायतकर्ता पंजाब के मलेरकोटला निवासी विक्रम सिंह, हिमाचल के ऊना निवासी हरदीप सिंह व अन्य, मोहम्मद अकील, मोहम्मद इंसार, आबिद खान और जम्मू निवासी मंजीत सिंह ने अनुभव गर्ग उर्फ अंशु व अन्य के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि उन्होंने 13.95 लाख लेकर विभिन्न देशों के वर्क वीजा दिलाने का वादा किया, परंतु न वीजा दिया गया और न ही पैसे लौटाए गए। केस सेक्टर-17 थाने में दर्ज किया गया है।

तीसरा मामलाः सेक्टर-35 स्थित शिकायतकर्ता सेक्टर-79 मोहाली निवासी गौतम, हरियाणा के सोनीपत निवासी मोहित करनाल निवासी अंगद ओवरसीज इमिग्रेशन के खिलाफ दर्ज किया गया है। पंजाब के लुधियाना निवासी अमरदीप सिंह ने मोहाली फेज 7 निवासी राजदीप सिंह के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में बताया कि उन्होंने 5.25 लाख लेकर विदेश भेजने का वादा किया, लेकिन बाद में न तो वीजा दिया गया और न ही पैसा वापस किए।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

चौथा मामला : सेक्टर-34 स्थित ओवरसीज इमिग्रेशन कंपनी के खिलाफ दर्ज किया गया है। पंजाब के गुरदासपुर निवासी अभिषेक ने कंपनी के निदेशक आइशा ठाकुर, अभिषेक ठाकुर और अविमन्यु ठाकुर के खिलाफ शिकायत की।

गुलाब सिंह ने आरोप लगाया कि शिव कुमार, नेहा गौतम, तारा और अन्य ने उन्हें अमेरिका का वर्क उन्होंने 1.70 लाख लेकर वर्क वीजा दिलाने का झांसा दिया। न वीजा मिला न पैसे वापस। इसके बाद शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

पांचवां मामला : सेक्टर-38 स्थित हाइट इमिग्रेशन एंड ट्रैवल्स के खिलाफ दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता सेक्टर-27 निवासी बलिजंदर सिंह ने आरोप लगाया कि बशारत भट्ट ने उनकी बेटी को स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 1.91 लाख लिए लेकिन न तो वीजा दिलाया और न ही पैसे लौटाए। उनकी शिकायत पर सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज किया गया है।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment