ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Immigration fraud: 2021 में 11 केस दर्ज हुए थे, बीएनएस लागू होने के बाद से 190 केस

On: जून 14, 2025 6:15 अपराह्न
Follow Us:
Immigration fraud: 2021 में 11 केस दर्ज हुए थे, बीएनएस लागू होने के बाद से 190 केस
Join WhatsApp Group

Immigration fraud Cheating in Chandigarh by showing dreams of going abroad! Rs 150 crore looted, 200+ cases registered: पिछले साल 1 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत तीन नए कानून लागू होने के बाद शहर में विदेश भेजने के नाम पर इमिग्रेशन फ्रॉड के मामलों में कई गुणा इजाफा हुआ है। बीएनएस लागू होने के बाद से शहर के अलग-अलग थानों में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के 200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

Immigration fraud: लोगों से 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी

इन मामलों में लोगों से 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की गई। शहरभर में 500 से अधिक फर्जी इमिग्रेशन फर्मे चल रही हैं, जो विदेश जाने का सपना देखने वाले बेरोजगार युवाओं को लाखों का चूना लगा रही हैं। यूटी पुलिस के रिकॉर्ड में 411 इमिग्रेशन कंपनियां ही रजिस्टर्ड हैं।

जबकि 500 से अधिक कंपनियां अवैध तरीके से बिना परमिशन के चल रही हैं। वर्ष 2024 में पुलिस ने 42 ऐसी फर्मों की पहचान की थी, जो इमिग्रेशन फ्रॉड में शामिल रहीं। इनमें से अधिकतर कंपनियां सेक्टर-17, 34, 34ए, 7, 8, 9 और सेक्टर-40 में हैं। वर्ष 2023 में धोखाधड़ी करने वाली 33 और वर्ष 2022 में केवल 7 कपंनियों की ही पहचान की गई थी।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

यूटी पुलिस ने पिछले 1 साल में 100 से अधिक फर्मों पर रेड कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। यह वे फर्मों थीं जिनके पास प्रशासन की ओर से इमिग्रेशन कंपनी चलाने के लिए दी जाने वाली परमिशन या परमिट नहीं था।

वर्ष 2022 में पुलिस ने बिना परमिट के इमिग्रेशन कंपनी चलाने पर आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा वैध रूप से प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा) के तहत 72 फर्मों पर 11 केस दर्ज किए थे।

वर्ष 2023 में 20 फर्मों के खिलाफ 16 मामले दर्ज किए गए। बीएनएस कानून लागू होने से पहले 30 जून 2024 तक पुलिस ने 9 फमों के खिलाफ 9 मामले दर्ज किए थे। 1 जुलाई से जून 2025 तक 30 से अधिक फर्मों के खिलाफ 40 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

पहले के ज्यादातर मामले आईपीसी में ही दर्ज हुए

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

30 जून, 2024 तक पुलिस द्वारा विदेश भेजने की धोखाधड़ी के मामले आईपीसी की धारा 420, 406, 467, 468, 471 सहित अन्य में केस दर्ज किए जा रहे थे। 1 जुलाई, 2024 के बाद से बीएनएस लागू हो गया। पुलिस ने 116 इमिग्रेशन कंपनियों 40 करोड़ की ठगी के खिलाफ 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2024 तक कुल 190 मामले दर्ज किए गए। बीएनएस के नियमानुसार 1 जुलाई के बाद दर्ज किए गए यह सारे मामले आईपीसी की धाराओं में ही दर्ज किए गए, क्योंकि ये शिकायतें बीएनएस लागू होने से पहले की थीं।

तीन साल से पेंडिंग थी 2300 शिकायतें

हाईकोर्ट में गया मामला तो तेजी दिखाई बीएनएस कानून लागू होने के बाद शहर में सबसे अधिक मामले इमिग्रेशन फ्रॉड के ही दर्ज किए गए। क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस के थानों-चौकियों में 3-4 सालों से इमिग्रेशन फ्रॉड थीं। पेंडिंग शिकायतों को लेकर हाईकोर्ट में से संबंधित शिकायतें फाइलों में धूल फांक रही याचिका दायर हुई तो सामने आया कि चंडीगढ़ पुलिस की करीब 2300 शिकायतें पेंडिंग हैं। ऐसे में पुलिस को हाईकोर्ट में पेंडिंग शिकायतों पर कार्रवाई करने की स्टेटस रिपोर्ट देनी पड़ी, तो बीएनएस लागू होने के बाद पुलिस ने धड़ाधड़ इमिग्रेशन फ्रॉड के मामले दर्ज किए।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment