ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Moon Shayari: चांद की चांदनी में डूब जाएं! शरद पूर्णिमा के लिए ये शायरी करेंगी दिल को छू

On: अक्टूबर 6, 2025 9:45 पूर्वाह्न
Follow Us:
Moon Shayari: चांद की चांदनी में डूब जाएं! शरद पूर्णिमा के लिए ये शायरी करेंगी दिल को छू
Join WhatsApp Group

Moon Shayari Sharad Purnima in hindi: दिल्ली: चांद आसमान का सबसे खूबसूरत नजारा है। उसकी ठंडी चांदनी में न कोई शोर है, न जल्दबाजी, बस एक सुकून है जो दिल को छू जाता है। चांद ने न जाने कितनी शायरी, कितने खयाल और कितने सपनों को प्रेरणा दी है।

कभी वो आशिकों का राजदार बनता है, तो कभी बच्चों की कहानियों का सितारा। किसी के लिए चांद जुदाई की याद है, तो किसी के लिए मिलन की उम्मीद। शरद पूर्णिमा के मौके पर चांद और भी खास हो जाता है। मशहूर शायरों ने चांद पर ऐसी शायरी लिखी है, जो हर दिल को छू लेती है। आइए, पढ़ते हैं चांद पर लिखी कुछ शानदार शायरी।

चांद पर मशहूर शायरों के शेर Moon Shayari

सुना है रात उसे चांद तकता रहता है,
सितारे बाम-ए-फ़लक से उतर के देखते हैं।
अहमद फ़राज़

बात वो आधी रात की, रात वो पूरे चांद की,
चांद भी ‘ऐन चैत का, उस पे तेरा जमाल भी।
परवीन शाकिर

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

नहीं बे-हिजाब वो चांद सा कि नज़र का कोई असर न हो,
उसे इतनी गर्मी-ए-शौक़ से बड़ी देर तक न तका करो।
बशीर बद्र

कल चौदहवीं की रात थी, शब भर रहा चर्चा तेरा,
कुछ ने कहा ये चाँद है, कुछ ने कहा चेहरा तेरा।
इब्न-ए-इंशा

चांद कहता था नहीं अहल-ए-ज़मीं है कोई,
कहकशां कहती थी पोशीदा यहीं है कोई।
अल्लामा इक़बाल

रोज़ तारों को नुमाइश में ख़लल पड़ता है,
चांद पागल है अँधेरे में निकल पड़ता है।
राहत इंदौरी

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

इतने घने बादल के पीछे,
कितना तन्हा होगा चाँद।
परवीन शाकिर

ईद का चांद तुम ने देख लिया,
चांद की ईद हो गई होगी।
इदरीस आज़ाद

बच्चों के छोटे हाथों को चांद सितारे छूने दो,
चार किताबें पढ़ कर ये भी हम जैसे हो जाएंगे।
निदा फ़ाज़ली

याद के चांद दिल में उतरते रहे,
चांदनी जगमगाती रही रात भर।
मख़दूम मुहिउद्दीन

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

जी में आता है ये मुर्दा चांद तारे नोच लूं,
इस किनारे नोच लूं और उस किनारे नोच लूं।
असरार-उल-हक़ मजाज़
खेलने के लिए बच्चे निकल आए होंगे,
चांद अब उस की गली में उतर आया होगा।
कैफ़ भोपाली

चांदनी रात का जादू

उम्मीद है कि ये शायरी चांद की तरह आपके दिल को रोशन करेगी। शरद पूर्णिमा की रात में आप इन्हें अपने चाहने वालों, अपने महबूब को भेज सकते हैं। ये शेर आपके इश्क को और खूबसूरत बना देंगे।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment