ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Unified Pension: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अलर्ट यूनिफाइड पेंशन स्कीम का मौका न गंवाएं

On: November 28, 2025 7:03 AM
Follow Us:
Unified Pension: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अलर्ट यूनिफाइड पेंशन स्कीम का मौका न गंवाएं
Join WhatsApp Group

Unified Pension: यूनिफाइड पेंशन स्कीम में स्विच करना चाहने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने 30 नवंबर तक विकल्प चुनना जरूरी किया है। समय सीमा खत्म होने से पहले आवेदन करने पर ही UPS का लाभ मिल सकेगा।

UPS में स्विच करने की अंतिम तारीख नजदीक Unified Pension

अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं, तो सरकार की तरफ से आया यह अपडेट आपके लिए बेहद अहम है। केंद्र सरकार ने उन कर्मचारियों और पेंशनरों को 30 नवंबर तक का समय दिया है जो नेशनल पेंशन सिस्टम से यूनिफाइड पेंशन स्कीम में स्विच करना चाहते हैं।

वित्त मंत्रालय ने अपील की है कि सभी पात्र कर्मचारी और रिटायर लोग समय सीमा समाप्त होने से पहले अपना आवेदन अवश्य जमा करें।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

सरकार ने स्पष्ट किया कि जो भी UPS का लाभ लेना चाहता है, वह 30 नवंबर 2025 से पहले अपना अनुरोध जमा कर दे। UPS यानी यूनिफाइड पेंशन स्कीम को जनवरी 2025 में अधिसूचित किया गया था।

क्यों है UPS खास

केंद्र सरकार ने NPS से अलग एक नया विकल्प दिया है जो 1 अप्रैल 2025 से लागू किया गया है। UPS की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह महंगाई से जुड़ी गारंटीड पेंशन उपलब्ध कराता है।

यह एक कंट्रीब्यूटरी स्कीम है जिसमें कर्मचारी को बेसिक पे प्लस डीए का 10 प्रतिशत योगदान मिलता है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

यह उन कर्मचारियों के लिए बड़ा लाभ है जो स्थिर पेंशन चाहते हैं और रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित आय की तलाश में हैं।

कैसे मिलेगा इसका लाभ

यूनिफाइड पेंशन स्कीम में शामिल होने के इच्छुक कर्मचारी आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एनरोलमेंट और क्लेम फॉर्म उपलब्ध हैं, जिन्हें जमा करना अनिवार्य है।

UPS पूरी तरह NPS की संरचना पर आधारित है और इसे PFRDA रेगुलेट करता है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

यह केवल वर्तमान कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले रिटायर्ड लोगों के लिए भी उपलब्ध है। UPS के तहत कर्मचारी को अंतिम 12 साल के औसत बेसिक वेतन के आधार पर अंतिम 50 प्रतिशत पेंशन मिलती है, बशर्ते उन्होंने कम से कम 25 साल की सेवा पूरी की हो।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment