1. Home
  2. Corona Virus

Coronavirus: देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 918 नए मामले दर्ज, इतने हुए ठीक?

Coronavirus: देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 918 नए मामले दर्ज, इतने हुए ठीक?

Coronavirus Updates:कोरोना संक्रमण भारत समेत दुनियाभर में तेजी से बढ़ने लगा है। भारत के कई राज्यों में कोविड के केस डराने लगे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में कोविड के केसों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भी इसे लेकर चिंता जताई है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में 6 राज्यों को चिट्ठी लिखी थी।

Coronavirus: कोरोना जैसी महामारी को देश दुनिया में फैले हुए तीन साल बीते चुके हैं। लेकिन अभी तक इस बीमारी खतरा टलने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें भारत में करीब चार माह बाद कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 6,350 के आसपास बनी हुई है।

19 मार्च 2023 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5,915 थी, जबकि पिछले 24 घंटों में 918 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 479 लोग कोविड-19 से उबरे। तो चलिए जानते हैं अन्य राज्यों में कोरोना के मामले।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

वैज्ञानिकों का मानना है कि पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना वायरस केसों में उछाल के पीछे कोविड-19 एक्सबीबी वैरिएंट का वंशज एक्सबीबी 1.16 हो सकता है।  भारत के अलावा चीन, सिंगापुर, संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य सहित विभिन्न देशों में भी यह वैरिएंट तेजी से फैला है।

एक रिपोर्ट मुताबिक कोविड-19 के इस वैरिएंट से नई लहर की आशंका बढ़ सकती है। एक इंटरनेशनल प्लेटफफॉर्म अनुसार भारत में अभी कोरोना के एक्सबीबी 1.16 वैरिएंट मामलों के मामलों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की है।

देश में एक्टिव केस इतने?

देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में कोविड के 918 नए केस दर्ज किए गए हैं। आज सोमवार को एक्टिव केसों का आंकड़ा 6,350 हो गया है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 2.08 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय अनुसार अब तक 92.03 करोड़ लोगों की कोविड की जांच की गई है। जबकि पिछले 24 घंटों में 44,225 टेस्ट किए गए। पिछले 24 घंटे में 479 लोग ठीक हुए हैं। 

राजधानी में इतने फीसदी हुए पॉजिटिविटी केस?

देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन कोरोना के 72 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट 3.95 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक ओर जहां दिल्ली में एच3एन2 वायरस के साथ ही कोरोना के केसों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 3.52 फीसदी जबकि शुक्रवार को 3.13 फीसदी थी।

महाराष्ट्र में कोरोना के इतने केस?

महाराष्ट्र में कोरोना के केस टेंशन बढ़ा रहे हैं। सूबे में बीते दिन रविवार को कोरोना के 236 नए मरीज सामने आए हैं। इन 236 मामलों में से 52 राजधानी मुंबई में आए हैं। ठाणे में 33, मुंबई सर्कल में 109, पुणे में 69, नासिक में 21और कोल्हापुर और अकोला में 13-13 केस आए हैं।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि बीते रविवार को राज्य में कोरोना वायरस के 236 नए मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद राज्य में अब तक आ चुके संक्रमण के केसों का आंकड़ा बढ़कर 81,39,737 हो गया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub