ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Asia Cup 2025: ‘भारत अजेय नहीं’, बांग्लादेश कोच फिल सिमंस का बड़ा दावा, क्या मचेगा उलटफेर?

On: सितम्बर 23, 2025 7:28 अपराह्न
Follow Us:
Asia Cup 2025: 'भारत अजेय नहीं', बांग्लादेश कोच फिल सिमंस का बड़ा दावा, क्या मचेगा उलटफेर?
Join WhatsApp Group

Asia Cup 2025 Phil Simmons on Indian Team: बांग्लादेश के हेड कोच फिल सिमंस ने भारत के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि भारतीय टीम अजेय नहीं है और उनकी टीम 24 सितंबर को होने वाले एशिया कप सुपर फोर मुकाबले में निडर होकर भारत का सामना करेगी। बांग्लादेश ने हाल ही में श्रीलंका को हराकर इस मुकाबले में कदम रखा है। 1980-90 के दशक में वेस्टइंडीज की ओर से खेल चुके सिमंस ने भारत के टी-20 में दबदबे पर कहा कि कोई भी टीम भारत को हरा सकती है।

सिमंस का आत्मविश्वास

एनडीटीवी के हवाले से सिमंस ने कहा, “खेल उस दिन खेला जाता है। भारत ने पहले क्या किया, ये मायने नहीं रखता। मायने रखता है कि बुधवार को क्या होता है। उन साढ़े तीन घंटों में क्या होता है, वही अहम है। हम अपना बेस्ट देंगे और भारत की ताकत में कमजोरी ढूंढने की कोशिश करेंगे। यही हमारी जीत का रास्ता होगा। हर टीम में भारत को हराने की ताकत है।”

अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप | ajinkya-rahane-demands-ipl-scrap-impact-player-rule-cricket-news
अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप

मैच का माहौल

सिमंस ने आगे कहा कि भारत के खिलाफ हर मैच का अपना अलग उत्साह होता है, क्योंकि वे दुनिया की नंबर वन टी-20 टीम हैं। इस उत्साह को अपनी ताकत बनाकर बांग्लादेश मैदान पर उतरेगा। उन्होंने पिच को लेकर कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए शानदार है और गेंदबाजों को सटीक गेंदबाजी करनी होगी। सिमंस के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मैच की तरह इस बार भी विकेट बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी। टॉस का ज्यादा असर नहीं होगा।

Asia Cup 2025: क्या होगा नतीजा?

अब सवाल ये है कि 24 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कौन-सी टीम बाजी मारेगी? भारत और बांग्लादेश के बीच यह जंग देखने लायक होगी।

क्या क्रिकेट से खत्म हो रहा गेंदबाजों का वजूद? रांची में हार के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान | gautam-gambhir-reaction-india-vs-west-indies-second-t20-pitch-controversy
क्या क्रिकेट से खत्म हो रहा गेंदबाजों का वजूद? रांची में हार के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर बने स्टीव स्मिथ, जानिए पूरे आंकड़े | steve-smith-surpasses-steve-waugh-third-highest-test-run-scorer-australia
ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर बने स्टीव स्मिथ, जानिए पूरे आंकड़े

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment