ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Asia Cup Final: भारत की जीत, नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार, BCCI ने लगाई फटकार

On: September 29, 2025 6:08 AM
Follow Us:
Asia Cup Final: भारत की जीत, नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार, BCCI ने लगाई फटकार
Join WhatsApp Group

Asia Cup Final India wins refuses to accept trophy: दुबई: एशिया कप 2025 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान ने भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा था,

जिसे टीम इंडिया ने तिलक वर्मा की शानदार 53 गेंदों में 69 रनों की पारी की बदौलत 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत ने भारतीय प्रशंसकों में जोश भर दिया, लेकिन पुरस्कार समारोह में हुए ड्रामे ने सबको हैरान कर दिया।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

भारत का सख्त रुख: नकवी से ट्रॉफी लेने से मना Asia Cup Final

खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। मैच खत्म होने के 55 मिनट बाद तक पाकिस्तानी टीम ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई। भारतीय टीम ने भी साफ कर दिया कि वे नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं लेंगे।

देर रात तक ड्रामा चलता रहा। नकवी मंच पर अड़े रहे और ट्रॉफी देने पर जोर देते रहे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी अपनी बात पर अटल रहे। आखिरकार, नकवी स्टेडियम से चले गए, और आयोजकों में से किसी ने ट्रॉफी भी ले ली, जो विजेता भारतीय टीम तक नहीं पहुंची।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

नकवी ने ट्रॉफी और मेडल्स अपने साथ ले गए

हैरानी की बात यह रही कि मोहसिन नकवी ट्रॉफी और विजेताओं के मेडल्स अपने साथ होटल ले गए। इस घटना पर बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने कड़ा रुख अपनाते हुए नकवी की जमकर आलोचना की। सैकिया ने कहा, “भारत एक देश के साथ तनाव का सामना कर रहा है।

ऐसे में उस देश के नेता से ट्रॉफी लेना हमारे लिए संभव नहीं था। यह नैतिक रूप से भी ठीक नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि नकवी ट्रॉफी और मेडल्स अपने होटल ले जाएं। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि नकवी जल्द ही ट्रॉफी और मेडल्स चैंपियन भारतीय टीम को सौंप देंगे, ताकि उनकी थोड़ी-बहुत इज्जत बची रहे। सैकिया ने यह भी कहा कि नवंबर में दुबई में होने वाली आईसीसी बैठक में नकवी के खिलाफ विरोध और शिकायत दर्ज की जाएगी।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment