ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Asia Cup Rising Stars: सुपर ओवर से पाकिस्तान शाहीन्स ने बांग्लादेश को हराकर जीता खिताब

On: नवम्बर 24, 2025 6:43 पूर्वाह्न
Follow Us:
Asia Cup Rising Stars: सुपर ओवर से पाकिस्तान शाहीन्स ने बांग्लादेश को हराकर जीता खिताब
Join WhatsApp Group

Asia Cup Rising Stars दोहा: पाकिस्तान शाहीन्स ने बांग्लादेश ए को रोमांच से भरपूर मुकाबले में सुपर ओवर में मात देकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का खिताब जीत लिया। निर्धारित 20-20 ओवर के बाद मैच 125-125 रन से टाई रहा, जिसके बाद फैसला सुपर ओवर में हुआ।

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ए 5 गेंद में 2 विकेट खोकर सिर्फ 6 रन ही बना सकी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने सिर्फ 4 गेंदों में बिना विकेट खोए 7 रन ठोककर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

पाकिस्तान की कमजोर शुरुआत, 125 पर सिमटी टीम Asia Cup Rising Stars

टॉस जीतकर बांग्लादेश ए ने पहले गेंदबाजी चुनी और पाकिस्तान शाहीन्स की बैटिंग लाइन-अप को शुरुआत से ही दबाव में रखा।
पाकिस्तान के बल्लेबाज़ टिककर खेल नहीं सके।

साद मसूद – 38 रन

माज़ सदाकत – 23 रन

अराफात मिनहास – 25 रन

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन | hardik-pandya-fitness-concerns-world-cup-2027-team-india-plans
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका और टीम 20 ओवर में 125 रन पर ऑल आउट हो गई।
बांग्लादेश की तरफ से रिपॉन मंडल ने 3 विकेट, राकिबुल हसन ने 2 विकेट, जबकि जीशान आलम और अब्दुल गफ्फार सक्लैन ने 1-1 विकेट लिया।

बांग्लादेश भी लड़खड़ाया, फिर आखिरी जोड़ी ने कराया मैच टाई

126 रन का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ए की भी शुरुआत बुरी रही।
48 रन तक टीम 5 विकेट खो चुकी थी और हालात बिगड़ते गए।
96 रन तक पहुंचते-पहुंचते 9 विकेट गिर गए थे और मैच हाथ से निकलता दिख रहा था।

लेकिन आखिरी विकेट के लिए

अब्दुल गफ्फार सक्लैन (16 रन, 12 गेंद)

रिपॉन मंडल (11 रन, 9 गेंद)

ने शानदार 29 रनों की साझेदारी कर मैच को टाई करा दिया।

Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट | shubman-gill-ruled-out-punjab-ranji-trophy-first-match-uday-saharan-captain
Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट

पाकिस्तान की ओर से सुफियान मुकीम ने 3 विकेट, अराफात मिनहास और अहमद दानियाल ने 2-2, जबकि माज़ सदाकत ने 1 विकेट लिया।

सुपर ओवर: पाकिस्तान ने ऐसे छीनी जीत

सुपर ओवर में बांग्लादेश की जोड़ी हबीबुर रहमान सोहन और अब्दुल गफ्फार सक्लैन उतरी।

पहली गेंद: 1 रन

दूसरी गेंद: सक्लैन बिना रन बनाए कैच आउट

तीसरी गेंद: वाइड + बाउंड्री, कुल 5 रन

अगली गेंद पर जीशान आलम बोल्ड

IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम | ind-vs-wi-2nd-t20-match-report-india-loss-analysis-ranchi
IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम

कुल मिलाकर टीम सिर्फ 6 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान ने 7 रन के लक्ष्य को आसानी से 4 गेंदों में पार कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment