ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Deepti Sharma पर टूट पड़ेगी पैसों की बारिश, WPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगी

On: November 25, 2025 7:43 PM
Follow Us:
Deepti Sharma पर टूट पड़ेगी पैसों की बारिश, WPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगी
Join WhatsApp Group

Deepti Sharma WPL Auction: दीप्ति शर्मा WPL 2026 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगी बिकने वाली हैं। वर्ल्ड कप प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, 507 रन + 27 विकेट, 50 लाख बेस प्राइस पर भी करोड़ों में बिकेंगी।

WPL 2026 का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होने वाला है और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा एक ही नाम की है – दीप्ति शर्मा! पूर्व भारतीय खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने साफ कहा है कि दीप्ति इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनेंगी। वजह? वो मैच विनर हैं, वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हैं और हर टीम उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती है।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

UP वॉरियर्स ने सिर्फ श्वेता सहरावत को रिटेन करके सबको चौंका दिया था – दीप्ति को रिलीज कर दिया। अब दीप्ति 50 लाख रुपये बेस प्राइस के साथ मार्की सेट में हैं। वेदा कृष्णमूर्ति ने जियोसिनेमा के ‘मोस्ट वांटेड’ शो में कहा, “दीप्ति पिछले WPL सीजन की सच्ची मैच विनर थीं।”

Deepti Sharma क्यों हैं इतनी खास?

28 साल की दीप्ति ने पिछले कुछ सालों में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया है। हाल ही में खत्म हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। WPL के तीन सीजन में उन्होंने 507 रन बनाए और 27 विकेट चटकाए। इतनी ऑलराउंड ताकत किसी और के पास नहीं। हर टीम को ऐसे खिलाड़ी की तलाश है जो बैटिंग भी संभाले और बॉलिंग भी।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

कौन-कौन लगाएगा दीप्ति पर दांव?

वेदा कृष्णमूर्ति ने तीन टीमें बताईं जो दीप्ति के लिए पैसे लुटा सकती हैं:

गुजरात जायंट्स – उन्हें एक मजबूत भारतीय ऑलराउंडर की सख्त जरूरत है
दिल्ली कैपिटल्स – बैटिंग और बॉलिंग दोनों को गहराई देने के लिए
यूपी वॉरियर्स – खुद रिलीज किया, लेकिन अब फिर से वापस लाने की कोशिश करेंगी
इससे साफ है कि दीप्ति पर जबरदस्त बिडिंग वॉर होने वाली है।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

WPL 2026 ऑक्शन में कुल क्या चल रहा है?

इस बार 73 स्लॉट्स भरने हैं और पूल में 277 खिलाड़ियां हैं। दीप्ति जैसी प्लेयर की एंट्री से पूरा माहौल गरम हो जाएगा। वर्ल्ड कप में मिली चमक और लगातार शानदार फॉर्म देखकर हर फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में लाने के लिए बड़ी रकम खर्च करने को तैयार है।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment