Dream11 BCCI Sponsorship: Shock to BCCI before Asia Cup 2025! Dream11 leaves jersey sponsorship, will Team India play without logo?: नई दिल्ली: एशिया कप 2025 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को बड़ा झटका लगा है! ऑनलाइन गेमिंग (प्रमोशन और रेग्युलेशन) बिल 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलते ही Dream11 ने टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप से अपने हाथ खींच लिए हैं।
इस नए कानून के लागू होने के बाद BCCI के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। खबर है कि 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में भारतीय टीम बिना स्पॉन्सर लोगो के मैदान में उतर सकती है। आइए जानते हैं इस मामले की पूरी कहानी।
Dream11 ने बंद किया रियल मनी गेमिंग Dream11 BCCI Sponsorship
फैंटेसी गेमिंग कंपनी Dream11 ने नए ऑनलाइन गेमिंग कानून 2025 के तहत रियल मनी गेमिंग कारोबार बंद करने का ऐलान किया है। इस कानून ने ऑनलाइन रियल मनी गेम्स पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, “हम हमेशा कानून का पालन करने वाले रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
हमने अपना व्यवसाय पूरी तरह कानूनी ढंग से चलाया है। भले ही प्रगतिशील नियम बेहतर होते, लेकिन हम नए कानून का सम्मान करते हैं और इसका पूरी तरह पालन करेंगे।”
BCCI का रुख
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, Dream11 अब भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी स्पॉन्सर नहीं रहेगी। हालांकि, BCCI और Dream11 की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हम भारत सरकार के हर कानून और नीति का पालन करेंगे।
अगर स्पॉन्सरशिप संभव नहीं है, तो हम कोई जोखिम नहीं लेंगे।” यह बयान साफ करता है कि BCCI नए कानून के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।
बिना स्पॉन्सर के खेलेगी टीम इंडिया?
9 सितंबर से UAE में शुरू होने वाले एशिया कप 2025 में भारतीय टीम बिना स्पॉन्सर लोगो वाली जर्सी में खेल सकती है। जर्सी पर पहले से ही Dream11 का लोगो छपा है, लेकिन नए कानून के कारण इनका इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। ऐसे में BCCI के पास बिना स्पॉन्सर के टूर्नामेंट में उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
358 करोड़ की डील रद्द
2023 में BCCI और Dream11 के बीच 358 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप डील हुई थी। इसके तहत प्रत्येक घरेलू मैच के लिए 3 करोड़ और विदेशी मैदान पर खेले गए हर मैच के लिए 1 करोड़ रुपये मिलते थे। यह अनुबंध जुलाई 2023 से मार्च 2026 तक था, लेकिन नए कानून की वजह से Dream11 को 9 महीने पहले ही यह डील खत्म करनी पड़ी।













