ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gautam Gambhir Coaching: गौतम गंभीर पर बरसा आइसलैंड क्रिकेट! खराब कोचिंग पर उड़ा मजाक

On: November 26, 2025 8:24 AM
Follow Us:
Gautam Gambhir Coaching: गौतम गंभीर पर बरसा आइसलैंड क्रिकेट! खराब कोचिंग पर उड़ा मजाक
Join WhatsApp Group

Gautam Gambhir Coaching: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर इस समय चारों ओर से आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। टेस्ट फॉर्मेट में टीम की लगातार खराब परफॉर्मेंस और हैरान करने वाले फैसलों ने गंभीर को निशाने पर ला दिया है।

गंभीर की कोचिंग के दौरान भारतीय टीम को घर पर भी हार झेलनी पड़ रही है, जिससे फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों हैरान हैं।

आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर कसा तंज Gautam Gambhir Coaching

इसी बीच क्रिकेट की दुनिया में छोटे स्तर पर मौजूद आइसलैंड क्रिकेट ने भी सोशल मीडिया पर गंभीर पर सीधा कटाक्ष कर सबका ध्यान खींच लिया।
उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा:

“हमारे सभी फैंस के लिए—नहीं, गौतम गंभीर को हमारी नेशनल टीम का कोच नहीं बनाया जाएगा। वह जगह पहले से ही भरी हुई है और हमने 2025 में अपने 75% मैच जीते हैं।”

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

यह बयान साफ दिखाता है कि आइसलैंड क्रिकेट ने मजाकिया अंदाज में गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया के संघर्ष पर उंगली उठाई है।

भारत के हालिया खराब प्रदर्शन पर उठे सवाल

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने घर में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0–3 से गंवाई, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज में भी हार का खतरा मंडरा रहा है।

विदेशी दौरों पर भी हालात बेहतर नहीं रहे — टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों से हारी है।

टीम के चयन और रणनीति पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि:

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

विशेषज्ञ खिलाड़ियों की जगह टी20 बैकग्राउंड वाले अनभिज्ञ खिलाड़ियों को मौका

बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव

लगभग हर फैसले में गंभीर की अधिक दखल

इन्हीं कारणों से टीम का संतुलन बिगड़ा है और इसका असर प्रदर्शन पर साफ दिख रहा है।
आइसलैंड क्रिकेट का यह पोस्ट अब आलोचना को और हवा दे रहा है।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment