ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Guwahati Pitch Report: टीम इंडिया को क्यों सूट कर रही है यह पिच? कोच ने बताई अंदर की बात

On: नवम्बर 23, 2025 7:57 पूर्वाह्न
Follow Us:
Guwahati Pitch Report: टीम इंडिया को क्यों सूट कर रही है यह पिच? कोच ने बताई अंदर की बात
Join WhatsApp Group

Guwahati Pitch Report: गुवाहाटी: भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोइशे ने शनिवार को कहा कि बरसापारा स्टेडियम की पिच भारतीय टीम के लिए ज्यादा अनुकूल है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि टेस्ट मैच का फैसला पिच नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरे टेस्ट के पहले दिन रन बनाना आसान नहीं रहा और टॉप ऑर्डर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाया। पहली पारी में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीका की टीम ने दिन खत्म होने तक छह विकेट पर 247 रन बनाए।

‘पिच नहीं, प्रदर्शन तय करेगा नतीजा’ – टेन डोइशे Guwahati Pitch Report

पहले दिन के खेल के बाद टेन डोइशे ने कहा,
“मेरा मानना है कि विकेट यह तय नहीं करता कि कौन जीतेगा। अगर हम कोलकाता में अच्छा खेलते, तो वहां भी टेस्ट जीत सकते थे। हमें हालिया नतीजों को देखना होगा। इस तरह की विकेट हमें ज्यादा सूट करती है।”

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल | shikhar-dhawan-legal-action-world-t20-continent-cup-organizers
वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल

उन्होंने बताया कि भारतीय टीम दो तेज गेंदबाजों, एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और तीन स्पिनरों के साथ उतरी है, जो इस पिच की जरूरत के हिसाब से सही कॉम्बिनेशन है।

‘यह कोलकाता की पिच से बिल्कुल अलग’

टेन डोइशे बोले,
“यह पिच कोलकाता से बिल्कुल अलग है। हम इससे बेहतर विकेट की उम्मीद कर रहे थे। मुझे यह थोड़ी धीमी पिच लगी। ट्रिस्टन स्टब्स भी कह रहे थे कि यहां रन बनाना काफी मुश्किल हो रहा है। पहली पारी के रन बेहद अहम होंगे।”

कुलदीप यादव की गेंदबाजी ने प्रभावित किया

पहले दिन टीम इंडिया के सबसे चमकदार खिलाड़ी रहे कुलदीप यादव। इस पर सहायक कोच ने कहा,
“हमें पता है कि कुलदीप का स्ट्राइक रेट बेहतरीन है। ओवरस्पिन मिलने से और लाल मिट्टी पर थोड़ी ज्यादा रफ्तार के साथ गेंदबाजी करने की क्षमता से उन्हें फायदा हुआ।”

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा | sahibzada-farhan-breaks-abhishek-sharma-t20-record-pak-vs-sl
साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा

उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे के दिनों में रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर भी बड़ा असर डालेंगे।

‘पिच टूटेगी नहीं’ – कोच का आकलन

पिच का निरीक्षण करने के बाद टेन डोइशे ने कहा,
“पिच पर पैरों और गेंद के कुछ निशान जरूर दिख रहे हैं, लेकिन यह टूटती हुई नहीं लग रही। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही बनी रहेगी।”

नीदरलैंड के पूर्व कप्तान और केकेआर के ऑलराउंडर रहे टेन डोइशे का मानना है कि यह मुकाबला पूरी तरह खिलाड़ियों की मेहनत और रणनीति पर तय होगा।

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन | hardik-pandya-fitness-concerns-world-cup-2027-team-india-plans
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment