ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

ICC ODI Rankings: रोहित टॉप पर कायम, गिल-बाबर को झटका! T20 में अभिषेक का जलवा

On: November 6, 2025 5:54 AM
Follow Us:
ICC ODI Rankings: रोहित टॉप पर कायम, गिल-बाबर को झटका! T20 में अभिषेक का जलवा
Join WhatsApp Group

ICC ODI Rankings Rohit Sharma, Gill and Babar, Abhishek: ICC ने बुधवार को वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपना नंबर-1 स्पॉट बरकरार रखा है।

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक ठोका था, जिसके बाद पहली बार टॉप पर पहुंचे थे। टॉप-10 में रोहित के अलावा शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे भारतीय सितारे भी चमक रहे हैं।

इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में 3-0 से धोया था। इस क्लीन स्वीप में डेरिल मिचेल ने धमाल मचाया और 178 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। इसका इनाम उन्हें रैंकिंग में मिला – मिचेल दो पायदान चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए। ये उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

बाबर और गिल को नुकसान ICC ODI Rankings

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दूसरे नंबर पर काबिज हैं। शुभमन गिल और बाबर आजम दोनों को एक-एक जगह का नुकसान हुआ है। गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए, इसलिए चौथे नंबर पर खिसक गए।

बाबर मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्लॉप रहे, जिससे वे पांचवें नंबर पर आ गए। पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका सीरीज में अभी दो वनडे बाकी हैं, बाबर के पास वापसी का मौका है।

विराट कोहली छठे, श्रीलंका कप्तान चरिथ असालंका सातवें, आयरलैंड के हैरी टैक्टर आठवें, श्रेयस अय्यर नौवें और वेस्टइंडीज के शाई होप दसवें नंबर पर हैं।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

टी20 रैंकिंग का ऐसा है हाल

भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा और स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने ICC पुरुष टी20 रैंकिंग में टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। अभिषेक बल्लेबाजों में 925 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 हैं, उनके बाद इंग्लैंड के फिल साल्ट और भारत के तिलक वर्मा हैं। टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आठवें नंबर पर हैं।

गेंदबाजों में चक्रवर्ती टॉप पर काबिज हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दसवें नंबर पर पहुंचे हैं। वेस्टइंडीज के अकील हुसैन दूसरे और अफगानिस्तान के राशिद खान तीसरे नंबर पर हैं। टॉप-10 गेंदबाजों में भारत का कोई और नाम नहीं है। ऑलराउंडर्स में हार्दिक पंड्या चौथे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के सईम अयूब टॉप पर, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा दूसरे और वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment