ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IND vs AUS 4th T20 Pitch Report: गोल्ड कोस्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर? औसत 123 रन, क्या खास

On: November 6, 2025 8:16 AM
Follow Us:
IND vs AUS 4th T20 Pitch Report: गोल्ड कोस्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर? औसत 123 रन, क्या खास
Join WhatsApp Group

IND vs AUS 4th T20 Pitch Report Today Match: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज अब अपने आखिरी मोड़ पर पहुंच गई है। पहला मैच बारिश ने खा लिया। मेलबर्न में टीम इंडिया को 17 साल बाद हार झेलनी पड़ी – 4 विकेट से मात। लेकिन होबार्ट में भारत ने जोरदार वापसी की और 5 विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। अब गुरुवार का मुकाबला दोनों के लिए डू-ऑर-डाई है।

IND vs AUS 4th T20 Pitch Report

दोनों टीमें जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। भारत-ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) की टी20 कारवां गोल्ड कोस्ट (Gold Coast) पहुंच चुकी है। भारतीय टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) संभाल रहे हैं, जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के पास है। भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 मैच आज भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा।

आज होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टी20 मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आंकड़ों का इतिहास कैसा रहा है। अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट इतिहास में 35 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में भारत का पलड़ा भारी रहा है।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

आंकड़ों का इतिहास कैसा

भारत ने 21 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को धूल चटाई है। जबकि ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 12 टी20 मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ जीत मिली है। वहीं दो मैच बेनतीजा रहे। अगर बात करें ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टी20 मैचों की, तो अब तक ऑस्ट्रेलिया में दोनों देशों के बीच 15 टी20 मैच हो चुके हैं जिसमें 8 बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने घर में 5 मैचों में ही भारत को मात दी है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs AUS 4th T20 Pitch Report)

टीम इंडिया और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच आज खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला गोल्ड कोस्ट के करारा ओवल (Carrara Oval) मैदान पर होगा। इस मैदान पर अब तक कुल 9 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले जा चुके हैं। 9 मैचों में से 4 बार टॉस जीतने वाली टीम और 4 बार टॉस हारने वाली टीम ने जीत हासिल की है। जबकि एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 123 और दूसरी पारी में 109 रन रहा है। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 149 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 108 रन रहा है। इस मैदान पर ज्यादा रन नहीं बनते हैं।

ऑस्ट्रेलिया और भारत की T20 टीमें (Australia And India T20 Squads)

ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश हेजलवुड (मैच 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (मैच 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट (मैच 1–3) और मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (मैच 3–5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (मैच 4–5) और नाथन एलिस।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और जितेश शर्मा।

आज कैसा रहेगा गोल्ड कोस्ट का मौसम (Gold Coast Weather Today)

टी20 सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया का चौथा सामना ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाला है। गोल्ड कोस्ट के मौसम की बात करें तो आज यहां मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना बिलकुल नहीं है। तापमान अधिकतम 25 और न्यूनतम 21 डिग्री तक रहेगा।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment