ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IND vs AUS 4th T20I Time: आज 1:45 PM से धमाका! लीड लेगी टीम इंडिया? लाइव कहां देखें

On: नवम्बर 6, 2025 6:28 पूर्वाह्न
Follow Us:
IND vs AUS 4th T20 Time: आज 1:45 PM से धमाका! लीड लेगी टीम इंडिया? लाइव कहां देखें
Join WhatsApp Group

IND vs AUS 4th T20I Time today watch live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (6 नवंबर 2025) खेला जा रहा है। मैच क्वींसलैंड के केरारा ओवल में हो रहा है। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श कर रहे हैं।

सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, दूसरे में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत हासिल की, लेकिन तीसरे मैच में भारत ने शानदार वापसी कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। अब आज की जीत से टीम इंडिया बढ़त लेना चाहेगी। चलिए जानते हैं मैच कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS Head to Head in T20) IND vs AUS 4th T20I Time

अब तक दोनों टीमों के बीच टी20 में कुल 35 मुकाबले हो चुके हैं। भारत ने 21 बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है, जबकि कंगारू सिर्फ 12 मैच जीत पाए। दो मैच बेनतीजा रहे। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 15 टी20 में भारत ने 8 जीते, ऑस्ट्रेलिया ने 5 और एक रद्द हुआ। यानी घर में भी भारत का दबदबा!

अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप | ajinkya-rahane-demands-ipl-scrap-impact-player-rule-cricket-news
अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच? (AUS vs IND 4th T20 Match Date)

मुकाबला गुरुवार, 6 नवंबर 2025 को होगा।
कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला? (AUS vs IND 4th T20I Match Venue)
मैच क्वींसलैंड के केरारा ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच? (IND vs AUS 4th T20 Match Timing)
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। टॉस 1:15 बजे होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला? (IND vs AUS 4th T20 Match On TV)

लाइव एक्शन स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखें।
कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (AUS vs IND 4th T20I Match Live Streaming)
लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर उपलब्ध होगी।

ऐसी है भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें (IND and AUS T20 Teams)

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

क्या क्रिकेट से खत्म हो रहा गेंदबाजों का वजूद? रांची में हार के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान | gautam-gambhir-reaction-india-vs-west-indies-second-t20-pitch-controversy
क्या क्रिकेट से खत्म हो रहा गेंदबाजों का वजूद? रांची में हार के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (गेम 1–3), ज़ेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (गेम 3–5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (गेम 4–5), ग्लेन मैक्सवेल (गेम 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड (गेम 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस और मैथ्यू कुहनेमैन।

ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर बने स्टीव स्मिथ, जानिए पूरे आंकड़े | steve-smith-surpasses-steve-waugh-third-highest-test-run-scorer-australia
ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर बने स्टीव स्मिथ, जानिए पूरे आंकड़े

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment