ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IND vs AUS 5th T20 आज लाइव! ब्रिस्बेन में 2 बजे धमाका, टीम इंडिया जीतेगी या ऑस्ट्रेलिया

On: नवम्बर 8, 2025 6:22 पूर्वाह्न
Follow Us:
IND vs AUS 5th T20 आज लाइव! ब्रिस्बेन में 2 बजे धमाका, टीम इंडिया जीतेगी या ऑस्ट्रेलिया
Join WhatsApp Group

IND vs AUS 5th T20 live today Match Timing भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा अब आज आखिरी मुकाबले पर पहुंच गया है। टीम इंडिया और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और फाइनल मैच आज (8 नवंबर 2025) को खेला जा रहा है। ये मैच ब्रिस्बेन के द गाबा में होने वाला है। भारतीय टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम की अगुवाई मिचेल मार्श कर रहे हैं।

IND vs AUS 5th T20

सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था, दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाते हुए आसानी से जीत ली थी। इसके बाद तीसरे मैच में भारत ने कमबैक करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। फिर चौथे टी20 मैच में कर्रारा ओवल पर भारत ने जीत हासिल करके सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। अब आज अगर भारतीय टीम पांचवें टी20 में जीत गई तो सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम जीती तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी।

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक 36 मैच हो चुके हैं। इनमें भारत ने 22 बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 12 टी20 मैचों में टीम इंडिया को शिकस्त दे पाई है। दो मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला था।

अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप | ajinkya-rahane-demands-ipl-scrap-impact-player-rule-cricket-news
अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप

अगर ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टी20 मैचों की बात करें, तो अब तक 16 टी20 मैच हो चुके हैं जिसमें 9 बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी है। जबकि घरेलू मैदान पर खेल रही ऑस्ट्रेलिया टीम ने सिर्फ 5 मैचों में ही भारत को हरा पाया है। वहीं, 1 मैच रद्द हुआ था जो इसी सीरीज का पहला मुकाबला था।

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मैच? (AUS vs IND 5th T20 Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मुकाबला शुक्रवार, 8 नवंबर 2025 को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मुकाबला? (IND vs AUS 5th T20I Match Venue)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला ब्रिस्बेन के द गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 मैच? (IND vs AUS 5th T20 Match Timing)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का पांचवां व आखिरी टी20 मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:45 बजे से शुरू हो जाएगा। मैच का टॉस आधा घंटा पहले 1:15 बजे होगा।

क्या क्रिकेट से खत्म हो रहा गेंदबाजों का वजूद? रांची में हार के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान | gautam-gambhir-reaction-india-vs-west-indies-second-t20-pitch-controversy
क्या क्रिकेट से खत्म हो रहा गेंदबाजों का वजूद? रांची में हार के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20? (IND vs AUS 5th T20 Match On TV)

भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 मुकाबला टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें T20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? (IND vs AUS 5th T20I Match Live Streaming)
आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें व फाइनल टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसे आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख पाएंगे।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीमें (INDIA And AUSTRALIA T20 Squads)

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (गेम 1–3), ज़ेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (गेम 3–5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (गेम 4–5), ग्लेन मैक्सवेल (गेम 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, जोश हेज़लवुड (गेम 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम ज़म्पा और नाथन एलिस।

ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर बने स्टीव स्मिथ, जानिए पूरे आंकड़े | steve-smith-surpasses-steve-waugh-third-highest-test-run-scorer-australia
ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर बने स्टीव स्मिथ, जानिए पूरे आंकड़े

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment