ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ind vs Aus: एलिस पैरी ने ठोका सलाम! हरमन और जेमी के सामने ऑस्ट्रेलिया की बोलती बंद

On: नवम्बर 1, 2025 6:47 पूर्वाह्न
Follow Us:
Ind vs Aus: एलिस पैरी ने ठोका सलाम! हरमन और जेमी के सामने ऑस्ट्रेलिया की बोलती बंद
Join WhatsApp Group

Ind vs Aus: Ellyse Perry salutes Harman and Jamie: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पैरी ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत से मिली हार को खेल भावना से स्वीकार कर लिया। उन्होंने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और युवा धुरंधर जेमिमा रोड्रिग्स की जमकर तारीफ की।

इन दोनों की धमाकेदार पारियों की बदौलत ही भारत ने महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज करते हुए फाइनल का टिकट कटाया। अब रविवार को फाइनल में भारत vs दक्षिण अफ्रीका की टक्कर होगी!

दबाव में संयम, ड्रेसिंग रूम में तालियाँ Ind vs Aus

मैच के बाद पैरी ने कहा, “हरमन और जेमी ने दबाव में जो संयम दिखाया, वो काबिल-ए-तारीफ है।” उन्होंने खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में भी दोनों की वाहवाही हो रही है।

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन | hardik-pandya-fitness-concerns-world-cup-2027-team-india-plans
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

हरमनप्रीत ने 89 रन ठोके, तो जेमिमा ने नाबाद 127 रन की तूफानी पारी खेली। पैरी ने माना, “पावरप्ले में दो विकेट गिरने के बाद जिस तरह उन्होंने लक्ष्य चेज किया, वो शानदार था। जीत का पूरा क्रेडिट इन्हें जाता है।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया कोई अलग रणनीति अपना सकती थी, तो पैरी ने साफ कहा, “अब मैच खत्म होने के बाद आसान है बोलना। लेकिन ड्रेसिंग रूम में हम सब हरमन और जेमी की तारीफ कर रहे हैं। हमने जो किया या नहीं किया, उससे ज्यादा इनकी मेहनत मायने रखती है।”

छूटे कैच को नहीं बनाया हार का बहाना

मैच में जेमिमा को 82 और 106 रन पर दो जीवनदान मिले थे। लेकिन पैरी ने फील्डिंग गलतियों को हार का बहाना बनाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैदान पर जज्बा हमेशा लड़ने का होता है। जब तक मैच खत्म न हो, कोशिश जारी रहती है। आप बस अपनी 100% कोशिश कर सकते हैं। आखिर यही खेल है।”

Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट | shubman-gill-ruled-out-punjab-ranji-trophy-first-match-uday-saharan-captain
Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट

प्रदर्शन पर गर्व, कोई बहाना नहीं

पैरी ने हार के लिए कोई बहाना नहीं बनाया। गौरतलब है कि 2017 विश्व कप के बाद ये विश्व कप टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार है। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए कहा, “सेमीफाइनल में हार के बाद बहाने नहीं बनते। आपको इस दिन अच्छा खेलना होता है, यही मायने रखता है। लेकिन पूरे टूर्नामेंट और पिछले 12 महीनों में हमने जो क्रिकेट खेला, उस पर हमें गर्व है।”

IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम | ind-vs-wi-2nd-t20-match-report-india-loss-analysis-ranchi
IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment