ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IND vs SA: धीमी ओवर-रेट पर बवाल, पंत ने कुलदीप को जमकर लताड़ा, स्टंप माइक खुला राज

On: नवम्बर 23, 2025 2:05 अपराह्न
Follow Us:
IND vs SA: धीमी ओवर-रेट पर बवाल, पंत ने कुलदीप को जमकर लताड़ा, स्टंप माइक खुला राज
Join WhatsApp Group

IND vs SA 2025 टेस्ट मैच में धीमी ओवर-रेट चेतावनी पर ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव पर सख्त रिएक्शन दिया, जिससे मैच में ड्रामा बढ़ गया।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन एक अप्रत्याशित पल देखने को मिला। पहली बार भारतीय कप्तान ऋषभ पंत स्टार स्पिनर कुलदीप यादव से साफ तौर पर नाखुश दिखाई दिए।

यह घटना साउथ अफ्रीका की पहली पारी के 88वें ओवर के दौरान हुई, जब मैदान पर माहौल अचानक बदल गया।

IND vs SA: फील्डिंग सेट करने में देरी से भड़के पंत

मैच के दौरान कई बार भारतीय फील्डर्स ओवर खत्म होने के बाद अपनी पोज़िशन पर लौटने में जरूरत से ज्यादा समय ले रहे थे। इस वजह से खेल रफ्तार पकड़ नहीं पा रहा था, और पंत बार-बार अपनी टीम को संदेश देने की कोशिश कर रहे थे कि वे तेजी दिखाएं।

इसके बावजूद जब बदलाव नहीं दिखा, तो कप्तान का गुस्सा बढ़ता गया।

Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट | shubman-gill-ruled-out-punjab-ranji-trophy-first-match-uday-saharan-captain
Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट

कुलदीप की देरी ने बढ़ाई कप्तान की नाराज़गी

पंत की नाराज़गी तब चरम पर पहुंच गई जब कुलदीप यादव ने पारी का 18वां ओवर शुरू करने में काफी देर लगा दी। खास बात यह कि कुलदीप को इससे पहले भी धीमी ओवर-रेट के लिए चेतावनी मिल चुकी थी।

नियम के मुताबिक, अगर किसी गेंदबाज़ को एक पारी में तीन चेतावनियाँ मिलती हैं, तो विरोधी टीम को 5 पेनल्टी रन दिए जाते हैं और पंत यह जोखिम नहीं लेना चाहते थे।

स्टंप माइक पर पंत कुलदीप से कहते हुए सुने गए:

“तीस सेकंड का टाइमर है। घर में खेल रहे हो क्या? जल्दी डाल एक बॉल। यार, कुलदीप दो-दो बार वॉर्निंग ले ली।”

ICC के नए स्टॉप-क्लॉक नियम ने बढ़ाई सख्ती

आपको बता दें, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025–27 साइकिल से स्टॉप-क्लॉक सिस्टम लागू किया है। यह नियम पहले सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट में था, लेकिन अब टेस्ट में भी इसे लागू कर दिया गया है।

IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम | ind-vs-wi-2nd-t20-match-report-india-loss-analysis-ranchi
IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम

नियम के अनुसार:

फील्डिंग टीम को पिछला ओवर खत्म होते ही 60 सेकंड के भीतर अगला ओवर शुरू करना होगा।

ऐसा न करने पर कप्तान को चेतावनी दी जाती है।

और तीसरी गलती पर बैटिंग टीम को मिलेंगे 5 पेनल्टी रन।

इस कड़े नियम ने मैचों को तेज़ बनाने में मदद की है, लेकिन खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव भी बढ़ा दिया है।

अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप | ajinkya-rahane-demands-ipl-scrap-impact-player-rule-cricket-news
अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment