ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से बाहर हुए शुभमन गिल! टीम इंडिया को बड़ा झटका

On: नवम्बर 21, 2025 12:21 अपराह्न
Follow Us:
IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से बाहर हुए शुभमन गिल! टीम इंडिया को बड़ा झटका
Join WhatsApp Group

IND vs SA Shubman Gill injury: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में होने वाला दूसरा टेस्ट टीम इंडिया के लिए लाज बचाने का आखिरी मौका होगा। दो मैचों की इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है और अगर भारत यह मैच हारता है, तो 25 साल बाद पहली बार भारतीय धरती पर दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर देगा।

इसी बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है—कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप | ajinkya-rahane-demands-ipl-scrap-impact-player-rule-cricket-news
अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप

कैसे लगी गिल को चोट? IND vs SA

पहले टेस्ट में कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर शुभमन गिल की गर्दन में अचानक ऐंठन आ गई थी।
पहली पारी में सिर्फ 3 गेंदों के बाद ही स्वीप शॉट खेलते समय उन्होंने दर्द की शिकायत की और फिजियो को बुलाना पड़ा।
इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए और अस्पताल में इलाज हुआ।
गिल दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और भारत 93 रन पर ऑल आउट होकर 30 रनों से मैच हार गया।

गुवाहाटी पहुंचकर भी नहीं बन पाए फिट

26 वर्षीय शुभमन गिल इस हफ्ते अपनी फिटनेस जांचने के लिए गुवाहाटी पहुंचे थे।
लेकिन पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण मैच की पूर्व संध्या पर ही उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया।
गिल अब आराम और रिकवरी के लिए मुंबई लौट गए हैं।

क्या क्रिकेट से खत्म हो रहा गेंदबाजों का वजूद? रांची में हार के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान | gautam-gambhir-reaction-india-vs-west-indies-second-t20-pitch-controversy
क्या क्रिकेट से खत्म हो रहा गेंदबाजों का वजूद? रांची में हार के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान

अब कमान संभालेंगे ऋषभ पंत

गिल के बाहर होने के साथ ही विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अब दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे।
भारत को सीरीज बराबर करने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा।

कौन करेगा गिल की जगह भरपाई?

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है।
उन्हें पहले टेस्ट से पहले रिलीज किया गया था, लेकिन गुवाहाटी टेस्ट के लिए फिर से बुलाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर बने स्टीव स्मिथ, जानिए पूरे आंकड़े | steve-smith-surpasses-steve-waugh-third-highest-test-run-scorer-australia
ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर बने स्टीव स्मिथ, जानिए पूरे आंकड़े

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment