ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IND vs SA Test Series: टीम इंडिया का अगला मैच कब? पूरा शेड्यूल देखें!

On: November 10, 2025 6:29 AM
Follow Us:
IND vs SA Test Series: टीम इंडिया का अगला मैच कब? पूरा शेड्यूल देखें!
Join WhatsApp Group

IND vs SA Test Series next match schedule: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 की सीरीज खत्म करने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम घरेलू सीरीज के लिए तैयार हो रही है। ‘मेन इन ब्लू’ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से अपनी होम सीरीज की शुरुआत करेंगे।

ये सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद खास होगी, क्योंकि इससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल पर भी असर पड़ेगा। टेस्ट के बाद भारत को वनडे और टी20 सीरीज भी खेलनी है। आइए जानते हैं टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल।
पूरा शेड्यूल: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (2025)

टेस्ट सीरीज IND vs SA Test Series

पहला टेस्ट: 14-18 नवंबर, कोलकाता
दूसरा टेस्ट: 22-26 नवंबर, गुवाहाटी

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

वनडे सीरीज

पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची
दूसरा वनडे: 3 दिसंबर, रायपुर
तीसरा वनडे: 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम

टी20 सीरीज

पहला T20I: 9 दिसंबर, कटक
दूसरा T20I: 11 दिसंबर, न्यू चंडीगढ़
तीसरा T20I: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा T20I: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां T20I: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

ऋषभ पंत की वापसी पर नजर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम इंडिया में जोरदार वापसी हो रही है। चोट से उबरकर लौटे पंत को उप-कप्तान भी बनाया गया है। पंत ने पहले इंग्लैंड सीरीज में शुभमन गिल के डिप्टी के तौर पर काम किया था, लेकिन चौथे टेस्ट में पैर की चोट लगने से वो ओवल टेस्ट और उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज से बाहर हो गए थे।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सीनियर मेन सिलेक्शन कमिटी ने दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और विकेटकीपर एन जगदीसन को बाहर रखा गया है, जबकि आकाश दीप और पंत के साथ वेस्टइंडीज सीरीज में खेलने वाले दो नए चेहरे टीम में शामिल हैं।

IND vs SA टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, और आकाशदीप।

भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, ज़ुबायर हमज़ा, साइमन हार्मर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरेन।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment