ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IND-W vs AUS-W: तीसरे वनडे में भारत की ऐतिहासिक जीत का सपना!

On: सितम्बर 20, 2025 6:40 पूर्वाह्न
Follow Us:
IND-W vs AUS-W: तीसरे वनडे में भारत की ऐतिहासिक जीत का सपना!
Join WhatsApp Group

IND-W vs AUS-W: नई दिल्ली। दूसरे मैच में रिकॉर्डतोड़ जीत से जोश में भरी भारतीय महिला टीम शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का सपना पूरा करने को बेताब है।

विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को अभी तक द्विपक्षीय वनडे में न झुकाया है भारत ने, लेकिन अगर यहां जीत मिली तो 30 सितंबर से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप से पहले टीम का कॉन्फिडेंस आसमान छू लेगा।

ऑस्ट्रेलिया को मात देना कोई बच्चों का खेल तो नहीं, और इतिहास रचने के लिए भारत को बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग हर जगह कमाल करना पड़ेगा। पहले मैच में पिटने के बाद हरमनप्रीत कौर और उनकी गैंग ने कमबैक करते हुए दूसरे मैच में 102 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रनों से उनकी सबसे बड़ी हार थी। ये भारत की भी ऑस्ट्रेलिया पर 12 मैचों में पहली जीत साबित हुई।

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल | shikhar-dhawan-legal-action-world-t20-continent-cup-organizers
वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल

कमजोरियां उजागर, लेकिन सुधार की कोशिश IND-W vs AUS-W

भारतीय टीम की कुछ कमियां भी सामने आ गईं, खासकर फील्डिंग में लापरवाही। दूसरे मैच में छह कैच ड्रॉप कर दिए, और पूरे सीरीज में 10 हो गए। ज्यादातर कैच तो बिल्कुल आसान थे। टीम में कंसिस्टेंसी की कमी चिंता बढ़ा रही है। हालांकि, बॉलर्स ने अच्छे चांस क्रिएट किए, जो पॉजिटिव साइन है। स्नेह राणा ने मैच से पहले कहा, ‘हम फील्डिंग पर मेहनत कर रहे हैं। फिटनेस पर फोकस है, ताकि कैचिंग प्रैक्टिस बेहतर हो।’

स्ट्रेस फ्रैक्चर से रिकवर कर लौटी रेणुका ठाकुर और उनकी पार्टनर क्रांति गौड़ ने पेस अटैक से ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया, तो स्पिनर्स ने मिडिल ओवर्स में प्रेशर बनाए रखा। थर्ड पेस ऑप्शन के तौर पर अरुंधति रेड्डी का ऐडिशन भी काम आया। लेकिन अब मेजबान टीम फिर नया कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती है।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘इस सीरीज में सबको चांस देना चाहते हैं। नए कॉम्बिनेशन्स एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।’ बैटिंग में दोनों मैचों में भारत ने ठीक-ठाक शो किया। ओपनर्स स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने सॉलिड स्टार्ट दिया, लेकिन मिडिल ऑर्डर ने बड़ी पार्टनरशिप नहीं निभाई।

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा | sahibzada-farhan-breaks-abhishek-sharma-t20-record-pak-vs-sl
साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा

मंधाना ने लास्ट मैच में शतक ठोका था, और उनसे वैसा ही धमाल की उम्मीद। अब हरमनप्रीत, हरलीन देओल और ऋचा घोष को भी कमाल करना होगा, खासकर जब जेमिमा रोड्रिग्स वायरल इंफेक्शन से बाहर हैं।
ऑस्ट्रेलिया की भूखी वापसी

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया कमबैक के लिए बेचैन है। कप्तान एलिसा हीली ने माना कि दूसरे वनडे में उनकी टीम हर डिपार्टमेंट में फेल रही। आठ बार की वर्ल्ड चैंपियन ये हार झेलने के बाद कमियां सुधारने के साथ भारत की तपती गर्मी से जूझने को तैयार है। ये हार उनके लिए बड़ा शॉक था, क्योंकि फरवरी 2024 में साउथ अफ्रीका से हार के बाद 13 वनडे मैचों में अजेय थीं। वर्ल्ड कप से पहले जीत की राह पर लौटने के लिए वो कोई चांस नहीं छोड़ेंगी, तो भारत को आंखें तरेरकर खेलना पड़ेगा।

ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने कहा, ‘इनकार नहीं कर सकतीं कि हमें बेस्ट क्रिकेट खेलना होगा। इतने बड़े इवेंट से पहले इससे ढेर सारा सीखेंगी। हर चांस से लर्निंग जरूरी है।’ कप्तान हीली ने बोला, ‘हम यहां चैलेंज के लिए आए थे, सिर्फ भारत के खिलाफ नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड कप के लिए। ये मैच फ्यूचर गेम्स के लिए प्रिपेयरेशन हैं।’ टीम को ओपनर फोबे लिचफील्ड की रिटर्न की उम्मीद है, जो मसल स्ट्रेन से पिछले मैच मिस कर गईं।

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन | hardik-pandya-fitness-concerns-world-cup-2027-team-india-plans
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), उमा छेत्री, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, तेजल हसब्निस, सयाली सतघरे, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), ताहलिया मैकग्राथ, डार्सी ब्राउन, निकोल फाल्टम, एशले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, चार्ली नॉट, फोबे लिचफील्ड, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment