India A Squad in Rajkot: मुंबई: बीसीसीआई ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम का ऐलान कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के साथ-साथ इंडिया ए की टीम भी घोषित हो गई।
तिलक वर्मा बने कप्तान India A Squad
14 सदस्यीय टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रुतुराज गायकवाड़ उपकप्तान होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन, आयुष बदोनी जैसे धमाकेदार नाम शामिल हैं।
विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह को जगह मिली है। तेज गेंदबाजी में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और खलील अहमद का दमखम रहेगा। स्पिन डिपार्टमेंट में विप्रज निगम, मानव सुथार, रियान पराग, अभिषेक शर्मा और आयुष बदोनी जैसे ऑलराउंड विकल्प तैयार हैं।
राजकोट में खेले जाएंगे सीरीज के तीनों मुकाबले
सीरीज की शुरुआत 13 नवंबर 2025 को होगी। तीनों मुकाबले राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जाएंगे। दूसरा मैच 16 नवंबर और तीसरा मैच 19 नवंबर को होगा।
दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ वनडे के लिए इंडिया ए की टीम:
तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।













