ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

India vs Australia Cricket: भारत की हार का कारण! हरमनप्रीत कौर ने बताया, आखिरी 6 ओवरों

On: October 13, 2025 8:41 AM
Follow Us:
India vs Australia Cricket: भारत की हार का कारण! हरमनप्रीत कौर ने बताया, आखिरी 6 ओवरों
Join WhatsApp Group

India vs Australia Cricket Harmanpreet Kaur: विशाखापट्टनम: वनडे विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी मुकाबले में 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। विशाखापट्टनम में खेले गए इस अहम मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 48.5 ओवर में 330 रन बनाए।

स्मृति मंधाना ने 66 गेंदों में 80 रन और प्रतिका रावल ने 75 रन की शानदार पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 24.3 ओवर में 153 रन की साझेदारी की। इसके बाद भी भारत 330 रन तक पहुंचा, लेकिन आखिरी 6 ओवर में 36 रन पर 6 विकेट गंवाने से स्कोर और बड़ा नहीं हो सका।

सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल India vs Australia Cricket

331 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने 107 गेंदों में 142 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत के जीत के सपने तोड़ दिए।

IPL 2026: राजस्थान ने डिफेंड किया सीजन का सबसे छोटा स्कोर, निकोलस पूरन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
IPL 2026: राजस्थान ने डिफेंड किया सीजन का सबसे छोटा स्कोर, निकोलस पूरन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

अनुभवी एलिसा पैरी ने चोट के बावजूद आखिरी ओवरों में कमाल दिखाया और 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने 7 गेंद और 3 विकेट बाकी रहते मैच जीत लिया और 7 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज हो गया। वहीं, भारत 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, लेकिन लगातार दो हार के बाद सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।

आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी ने डुबोया

मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार का ठीकरा आखिरी ओवरों की खराब बल्लेबाजी पर फोड़ा। उन्होंने कहा, “हमारी शुरुआत शानदार थी, लेकिन हम आखिरी छह ओवरों में रन नहीं बना पाए। लगातार विकेट गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा। अगर हम 30-40 रन और जोड़ पाते, तो स्कोर और बड़ा होता।

विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था, लेकिन आखिरी छह ओवरों में हम चूक गए।” हरमनप्रीत ने स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की तारीफ करते हुए कहा, “इन दोनों ने कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी बदौलत हम 300 रन का आंकड़ा पार कर सके, लेकिन आखिरी पांच ओवरों ने हमें नुकसान पहुंचाया।”

कौन है प्रिंस यादव? दिल्ली पुलिस में फेल हुआ कांस्टेबल जो अब IPL 2026 में ले रहा है दिग्गजों के विकेट
कौन है प्रिंस यादव? दिल्ली पुलिस में फेल हुआ कांस्टेबल जो अब IPL 2026 में ले रहा है दिग्गजों के विकेट

मुकाबले से मिली सकारात्मक सीख

हरमनप्रीत ने आगे कहा, “पिछले तीन मैचों में हम बीच के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए, लेकिन आज पहले 40 ओवर शानदार रहे।

आखिरी 10 ओवरों में हम बेहतर नहीं कर सके। क्रिकेट में ऐसा होता है, हर बार 100% परफॉर्मेंस नहीं दे सकते। अगले मैच हमारे लिए अहम हैं, और इस हार से हमें बहुत कुछ सकारात्मक सीखने को मिला है।” श्रीचरणी की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “वह कमाल की गेंदबाज हैं। ऐलिसा हीली के खिलाफ भी उन्होंने रन रोकने की कोशिश की। हमें उनसे हमेशा ब्रेकथ्रू की उम्मीद रहती है।”

पांच गेंदबाजों की रणनीति बदलेगी?

पांच गेंदबाजों की रणनीति पर हरमनप्रीत ने कहा, “हम इस पर चर्चा करेंगे। यह कॉम्बिनेशन हमें पहले कई बार सफलता दिला चुका है। दो हार से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। आने वाले मैचों में हमें कई चीजों में सुधार करना होगा। हम अपनी बेस्ट रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे।”

रोहित शर्मा के बिना भी जीती मुंबई! तिलक वर्मा के 101* रनों ने अहमदाबाद में रचा नया इतिहास
रोहित शर्मा के बिना भी जीती मुंबई! तिलक वर्मा के 101* रनों ने अहमदाबाद में रचा नया इतिहास

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment