ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

India vs Australia Series Schedule शुभमन गिल कप्तान, ऑस्ट्रेलिया दौरा कब शुरू?

On: October 5, 2025 10:20 AM
Follow Us:
India vs Australia Series Schedule शुभमन गिल कप्तान, ऑस्ट्रेलिया दौरा कब शुरू?
Join WhatsApp Group

India vs Australia Series Schedule: टीम इंडिया के फैंस के लिए खुशखबरी! भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए शनिवार को अजीत आगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया। सबसे बड़ा सरप्राइज तो ये कि रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छीनकर शुभमन गिल को नया कप्तान बना दिया गया। लेकिन अच्छी बात ये कि वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोरदार वापसी हो गई है।

वहीं टी20 में सूर्यकुमार यादव को कमान सौंपी गई। दोनों फॉर्मेट्स में थोड़े-बहुत बदलाव हुए हैं। स्क्वॉड आने से पहले फैंस की नजरें विराट और रोहित की वनडे में एंट्री पर टिकी थीं। तो चलिए, बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया दौरा कब शुरू होगा? भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे और टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल क्या है? दुनिया की दो दिग्गज टीमों की टक्कर का मजा कहां ले सकते हैं आप?

वनडे सीरीज का धमाकेदार शेड्यूल India vs Australia Series Schedule

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर 2025 को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होगी। दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

सभी मैच डे-नाइट फॉर्मेट में होंगे और भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजे शुरू होंगे। पहला वनडे: 19 अक्टूबर, पर्थ, सुबह 9 बजे। दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर, एडिलेड, सुबह 9 बजे। तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर, सिडनी, सुबह 9 बजे।

टी20 सीरीज का रोमांचक प्लान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का धमाका 29 अक्टूबर 2025 को कैनबरा के मनुका ओवल में शुरू होगा। दूसरा मैच 31 अक्टूबर को मेलबर्न में, तीसरा 2 नवंबर को होबार्ट में, चौथा 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में और आखिरी पांचवां मैच 8 नवंबर को ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में होगा।

सभी मैच दोपहर 1:45 बजे भारतीय समय से शुरू। पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा, दोपहर 1:45 बजे। दूसरा टी20: 31 अक्टूबर, मेलबर्न, दोपहर 1:45 बजे। तीसरा टी20: 2 नवंबर, होबार्ट, दोपहर 1:45 बजे। चौथा टी20: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट, दोपहर 1:45 बजे। पांचवां टी20: 8 नवंबर, ब्रिसबेन, दोपहर 1:45 बजे।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

लाइव देखने का आसान तरीका

भारत-ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर मिलेगा। मोबाइल पर स्ट्रीमिंग के लिए जियो हॉटस्टार ऐप यूज करें। कहीं भी, कभी भी मैच का मजा लें!

वनडे के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

टी20 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment