ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच से पहले सियासी तूफान, भगवंत मान-हरभजन ने मचाया बवाल!

On: सितम्बर 14, 2025 8:54 पूर्वाह्न
Follow Us:
India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच से पहले सियासी तूफान, भगवंत मान-हरभजन ने मचाया बवाल!
Join WhatsApp Group

India vs Pakistan: Political storm before India-Pakistan Asia Cup match, Bhagwant Mann and Harbhajan created ruckus!: दुबई: टी20 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला हाई-वोल्टेज मैच सुर्खियों में है।

दुबई में मैच की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन उससे पहले ही सियासी विवाद ने जोर पकड़ लिया है। कई दिग्गजों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान का यह मैच नहीं होना चाहिए। पंजाब के सीएम भगवंत मान और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की टिप्पणियों ने इस बहस को और हवा दे दी है।

ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर बने स्टीव स्मिथ, जानिए पूरे आंकड़े | steve-smith-surpasses-steve-waugh-third-highest-test-run-scorer-australia
ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर बने स्टीव स्मिथ, जानिए पूरे आंकड़े

भगवंत मान ने साधा निशाना India vs Pakistan

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर दलजीत दोसांझ की फिल्म को पाकिस्तानी कलाकारों की वजह से देशभक्ति के नाम पर रोका जाता है, तो क्रिकेट मैच को क्यों छूट दी जाती है? उन्होंने कहा, “जब BCCI को अमित शाह का बेटा जय शाह नियंत्रित करता है, तो सब ठीक हो जाता है।

लोग पहलगाम और पुलवामा के आतंकी हमलों को भूल जाते हैं।” उन्होंने सवाल उठाया कि जब सांस्कृतिक और खेलों का रिश्ता साझा है, तो नीतियां साफ क्यों नहीं की जातीं? उन्होंने विभाजन के दर्द को याद करते हुए कहा कि लाखों लोग मरे, लेकिन बार-बार “लड़ाई करो, ठीक हो जाओ” का खेल चलता रहता है।

मार्क चैपमैन चोटिल होकर टी20 सीरीज से बाहर, जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर की एंट्री | india-vs-new-zealand-t20-squad-mark-chapman-zak-foulkes-ruled-out-injury
मार्क चैपमैन चोटिल होकर टी20 सीरीज से बाहर, जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर की एंट्री

हरभजन सिंह का सख्त रुख

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का हवाला देते हुए कई लोग कह रहे हैं कि भारत को यह मैच नहीं खेलना चाहिए। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी साफ कहा कि भारत-पाकिस्तान का यह मैच नहीं होना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि लेजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंट में भी पहलगाम हमले के विरोध में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेला था।

हरियाणा के खेल मंत्री का जवाब

वहीं, हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने इस विवाद पर अलग रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “हम खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे। भारत जीतेगा, यही हर भारतीय की उम्मीद है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने हर मोर्चे पर पाकिस्तान को मात दी है और इस मैच में भी भारतीय खिलाड़ी मुंह तोड़ जवाब देंगे।

धोनी कैसे निकालते थे खिलाड़ियों से बेस्ट? पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने खोला बड़ा राज | mohit-sharma-reveals-ms-dhoni-captaincy-secrets-csk-dressing-room
धोनी कैसे निकालते थे खिलाड़ियों से बेस्ट? पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने खोला बड़ा राज

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment