India vs West Indies Test next Match Cricket schedule: एशिया कप 2025 का शानदार समापन हो चुका है, और भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत से देशभर में जश्न का माहौल है।
9 सितंबर 2025 से हर दिन मैच का इंतजार कर रहे फैंस अब बेसब्री से भारत के अगले मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि भारतीय टीम अगला मैच कब और कहां खेलेगी, तो हम आपको बताने जा रहे हैं भारत का पूरा शेड्यूल और अगले मुकाबले की डिटेल।
टेस्ट क्रिकेट में वापसी India vs West Indies Test
एशिया कप के बाद भारतीय टीम अब रेड बॉल क्रिकेट की ओर रुख कर रही है। भारत ने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, जो 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई थी।
अब भारत अपने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने को तैयार है। अपने फैंस के सामने यह सीरीज भारत के लिए खास होने वाली है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज: मैच शेड्यूल
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टेस्ट 2 से 6 अक्टूबर तक अहमदाबाद में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 10 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली में खेला जाएगा। यह सीरीज भारतीय फैंस के लिए रोमांच से भरी होगी।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव शामिल हैं।
वहीं, वेस्टइंडीज की टीम में रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, तेगनरायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे और जेडन सील्स शामिल हैं।












