1. Home
  2. Cricket

RR Squad 2025: आईपीएल 2025 राजस्थान रॉयल्स की मजबूत टीम, खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट और शेड्यूल

RR Squad 2025: आईपीएल 2025 राजस्थान रॉयल्स की मजबूत टीम, खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट और शेड्यूल
Rajasthan Royals Full Squad 2025: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR Squad 2025) की नजर ट्रॉफी पर है। रियान पराग की कप्तानी में टीम 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल 18-18 करोड़ में रिटेन। जोफ्रा आर्चर समेत नए खिलाड़ी शामिल। पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड यहाँ देखें।
IPL 2025 RR Rajasthan Royals Full Squad players list in Hindi: आईपीएल का रोमांच एक बार फिर शुरू हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की नजर इस बार ट्रॉफी पर टिकी है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन की शुरुआत हो गई है और टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानी 23 मार्च 2025 को पहले डबल हेडर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस बार टीम की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के हाथों में नहीं होगी, बल्कि युवा सनसनी रियान पराग (Riyan Parag) कप्तानी करते नजर आएंगे। उनका पहला मुकाबला पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से होगा।

टीम ने मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction 2025) से पहले अपनी रणनीति को मजबूत करते हुए 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इनमें संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को 18-18 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर टीम में बनाए रखा गया। इसके अलावा ऑक्शन में भी फ्रेंचाइजी ने कई स्टार खिलाड़ियों पर जमकर पैसा खर्च किया। आइए, राजस्थान रॉयल्स के स्क्वॉड (RR Squad 2025) और उनके शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं।

RR Squad 2025: राजस्थान रॉयल्स के रिटेन खिलाड़ी

टीम ने अनुभव और युवा जोश का शानदार मिश्रण तैयार किया है। यहाँ रिटेन खिलाड़ियों की सूची और उनकी कीमत है:

  1. संजू सैमसन - 18 करोड़ रुपये
  2. यशस्वी जायसवाल - 18 करोड़ रुपये
  3. रियान पराग - 14 करोड़ रुपये
  4. ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) - 14 करोड़ रुपये
  5. शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) - 11 करोड़ रुपये
  6. संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) - 4 करोड़ रुपये

आईपीएल 2025 ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी

ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने कई बड़े नामों को अपनी टीम में शामिल किया। यहाँ नए खिलाड़ियों की लिस्ट है:

  1. जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer, इंग्लैंड) - 12.50 करोड़ रुपये
  2. महीश तीक्ष्णा (Maheesh Theekshana, श्रीलंका) - 4.40 करोड़ रुपये
  3. वनिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga, श्रीलंका) - 5.25 करोड़ रुपये
  4. आकाश मढवाल (Akash Madhwal, भारत) - 1.20 करोड़ रुपये
  5. कुमार कार्तिकेय (Kumar Kartikeya, भारत) - 30 लाख रुपये
  6. नीतीश राणा (Nitish Rana, भारत) - 4.20 करोड़ रुपये
  7. तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande, भारत) - 6.00 करोड़ रुपये
  8. शुभम दुबे (Shubham Dubey, भारत) - 80 लाख रुपये
  9. युद्धवीर चरक (Yudhvir Charak, भारत) - 35 लाख रुपये
  10. फजलहक फारूकी (Fazalhaq Farooqi, अफगानिस्तान) - 2 करोड़ रुपये
  11. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi, भारत) - 1.10 करोड़ रुपये
  12. क्वेना मफाका (Kwena Maphaka) - 1.50 करोड़ रुपये
  13. अशोक शर्मा (Ashok Sharma) - 30 लाख रुपये
  14. क्रुणाल राठौर (Krunal Rathore) - 30 लाख रुपये

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2025 शेड्यूल (RR IPL 2025 Schedule)

टीम के फैंस के लिए यहाँ पूरा शेड्यूल है:

  1. 23 मार्च 2025 - सनराइजर्स हैदराबाद (हैदराबाद) - 3:30 PM
  2. 26 मार्च 2025 - कोलकाता नाइट राइडर्स (गुवाहाटी) - 7:30 PM
  3. 30 मार्च 2025 - चेन्नई सुपर किंग्स (गुवाहाटी) - 7:30 PM
  4. 5 अप्रैल 2025 - पंजाब किंग्स (चंडीगढ़) - 7:30 PM
  5. 9 अप्रैल 2025 - गुजरात टाइटन्स - 7:30 PM
  6. 13 अप्रैल 2025 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (जयपुर) - 3:30 PM
  7. 16 अप्रैल 2025 - दिल्ली कैपिटल्स - 7:30 PM
  8. 19 अप्रैल 2025 - लखनऊ सुपर जायंट्स (जयपुर) - 7:30 PM
  9. 24 अप्रैल 2025 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बैंगलोर) - 7:30 PM
  10. 28 अप्रैल 2025 - गुजरात टाइटन्स (जयपुर) - 7:30 PM
  11. 1 मई 2025 - मुंबई इंडियंस (जयपुर) - 7:30 PM
  12. 4 मई 2025 - कोलकाता नाइट राइडर्स (कोलकाता) - 3:30 PM
  13. 12 मई 2025 - चेन्नई सुपर किंग्स (चेन्नई) - 7:30 PM
  14. 16 मई 2025 - पंजाब किंग्स (जयपुर) - 7:30 PM

राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वॉड (RR Full Squad 2025)

संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वनिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, आकाश मढवाल, कुमार कार्तिकेय, नीतीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, क्रुणाल राठौर, अशोक शर्मा। राजस्थान रॉयल्स इस बार मजबूत बल्लेबाजी, घातक गेंदबाजी और शानदार रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी। क्या वे इस बार ट्रॉफी अपने नाम कर पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।

MI Full Squad 2025: मुंबई इंडियंस 2025 हार्दिक पंड्या की टीम तैयार, जानें रिटेन और ऑक्शन से चुने गए खिलाड़ियों की पूरी जानकारी


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img