1. Home
  2. Cricket
  3. IPL 2025

MI Full Squad 2025: मुंबई इंडियंस 2025 हार्दिक पंड्या की टीम तैयार, जानें रिटेन और ऑक्शन से चुने गए खिलाड़ियों की पूरी जानकारी

MI Full Squad 2025: मुंबई इंडियंस 2025 हार्दिक पंड्या की टीम तैयार, जानें रिटेन और ऑक्शन से चुने गए खिलाड़ियों की पूरी जानकारी
Mumbai Indians Full Squad players list: मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL 2025 के लिए मजबूत टीम तैयार की। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में ट्रॉफी पर नजर, लेकिन पहले मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कप्तान होंगे। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रिटेन, ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ऑक्शन से शामिल।

IPL 2025 MI Mumbai Indians Full Squad players list: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए पिछला आईपीएल सीजन बेहद निराशाजनक रहा। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में उतरी यह टीम पॉइंट टेबल में सबसे नीचे, 10वें स्थान पर रही। लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने अपनी कमियों को सुधारते हुए आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए एक मजबूत टीम तैयार की है। मुंबई की नजर एक बार फिर ट्रॉफी पर है।

18वें सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ करेगी। हालांकि, इस मैच में नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं खेलेंगे और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कप्तानी संभालेंगे। मेगा ऑक्शन से पहले एमआई ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था। आइए जानते हैं कि ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड (MI Squad 2025) कैसा दिखता है और उनका शेड्यूल क्या है।

MI Full Squad 2025: मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी 

मुंबई ने अपने स्टार खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए इन पांच को रिटेन किया:

  1. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) - 18 करोड़
  2. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) - 16.35 करोड़
  3. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) - 16.35 करोड़
  4. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) - 16.30 करोड़
  5. तिलक वर्मा (Tilak Varma) - 8 करोड़

आईपीएल ऑक्शन 2025 में खरीदे गए खिलाड़ी (MI Auction Players)

ऑक्शन में मुंबई ने कई नए चेहरों को अपनी टीम में शामिल किया:

  1. ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult, न्यूजीलैंड) - 12.50 करोड़
  2. नमन धीर (Naman Dhir, भारत) - 5.25 करोड़
  3. रॉबिन मिंज (Robin Minz, भारत) - 65 लाख
  4. कर्ण शर्मा (Karn Sharma, भारत) - 50 लाख
  5. रियान रिकल्टन (Ryan Rickelton, दक्षिण अफ्रीका) - 1 करोड़
  6. दीपक चाहर (Deepak Chahar, भारत) - 9.25 करोड़
  7. अल्लाह गजनफर (Allah Ghazanfar, अफगानिस्तान) - 4.80 करोड़
  8. विल जैक्स (Will Jacks, इंग्लैंड) - 5.25 करोड़
  9. अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar, भारत) - 30 लाख
  10. मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner, न्यूजीलैंड) - 2 करोड़
  11. रीस टॉप्ली (Reece Topley, इंग्लैंड) - 75 लाख
  12. श्रीजिथ कृष्णा (Sreejith Krishna, भारत) - 30 लाख
  13. एस राजू (S Raju, भारत) - 30 लाख
  14. बेवेन जैकब्स (Beven Jacobs) - 30 लाख
  15. अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) - 30 लाख
  16. लिजाड विलियम्स (Lizard Williams) - 75 लाख
  17. विग्रेश पुथुर (Vignesh Puthur) - 30 लाख
  18. राज अंगद बावा (Raj Angad Bawa) - 30 लाख

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 शेड्यूल (MI Schedule 2025)

यहां देखें एमआई के मैचों की पूरी जानकारी:

  • 23 मार्च, रविवार - चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 7:30 PM
  • 29 मार्च, शनिवार - गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 7:30 PM
  • 31 मार्च, सोमवार - कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई, 7:30 PM
  • 04 अप्रैल, शुक्रवार - लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ, 7:30 PM
  • 07 अप्रैल, सोमवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु, मुंबई, 7:30 PM
  • 13 अप्रैल, रविवार - दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 7:30 PM
  • 17 अप्रैल, गुरुवार - सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, 7:30 PM
  • 20 अप्रैल, रविवार - चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई, 7:30 PM
  • 23 अप्रैल, बुधवार - सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 7:30 PM
  • 27 अप्रैल, रविवार - लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई, 3:30 PM
  • 01 मई, गुरुवार - राजस्थान रॉयल्स, जयपुर, 7:30 PM
  • 06 मई, मंगलवार - गुजरात टाइटंस, मुंबई, 7:30 PM
  • 11 मई, रविवार - पंजाब किंग्स, धर्मशाला, 3:30 PM
  • 15 मई, गुरुवार - दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई, 7:30 PM

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वॉड (MI Full Squad 2025)

हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा।

CSK Squad 2025: चेन्नई सुपर किंग्स 2025 मजबूत टीम के साथ ट्रॉफी की जंग, जानें खिलाड़ी और शेड्यूल


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img