ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IPL 2025: प्ले-ऑफ की चार टीमों में कौन सी टीम है सबसे बैलेंस और किसके हैं जीत के सबसे अधिक अवसर

Follow Us:
IPL 2025: प्ले-ऑफ की चार टीमों में कौन सी टीम है सबसे बैलेंस और किसके हैं जीत के सबसे अधिक अवसर
Join WhatsApp Group

IPL 2025 Which of the four playoff teams is the most balanced and who has the best chance of winning:  इस समय आईपीएल के प्ले-ऑफ में पहुंची चार टीमों जीटी, आरसीबी, पीबीकेएस और एमआई की कोशिश टॉप दो में जगह बनाने पर केंद्रित है क्योंकि पहले दो में आने पर प्लेऑफ में एक हार से भी आप बाहर नहीं होंगे।

इन चारों टीमों में जीटी इस मायने में लाभ की स्थिति में है क्योंकि उसे एलएसजी और सीएसके के खिलाफ अपने बचे हुए दोनों मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलने हैं।

IPL 2025 कौन कहां खेलेगा?

आरसीबी को एसआरएच और एलएसजी से लखनऊ में खेलना है, जबकि पंजाब किंग्स को डीसी और एमआई से जयपुर में खेलना है जबकि मुम्बई इंडियंस को अपना एकमात्र मैच जयपुर में पंजाब किंग्स से खेलना है।

इस समय फास्ट और स्पिन बॉलिंग मोर्चें पर मुम्बई इंडियंस के पास ज़्यादा अच्छे ऑप्शंस हैं और साथ ही बल्लेबाज़ी की गहराई से उसकी ताक़त और भी बढ़ जाती है। अगर ओपनर रिकेलटन उपलब्ध नहीं हैं तो उनकी जगह लेने के लिए जॉनी बेयरस्टो या विल जैक्स हैं।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

प्रियांश आर्य और नेहाल वढेरा

प्रियांश आर्य और नेहाल वढेरा जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों पर नकेल कसने के लिए मुम्बई टीम उनके खिलाफ चरित असलंका
को मिचेल सेंटनर की जगह खिला सकती है। असलंका लोअर ऑर्डर में सेंटनर से बेहतर बल्लेबाज़ी भी करते हैं, लेकिन बाकी दोनों टीमों के खिलाफ सेंटनर की गेंदबाज़ी ज़्यादा असरदार साबित हो सकती है।

ओपनिंग बल्लेबाज़ी में इन चार टीमों में जीटी और पंजाब की टीमों का पलड़ा सबसे भारी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने जहां अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखाते हुए सात बार 50 प्लस की पार्टनरशिप की है, उसे देखते हुए ओपनिंग में ये टीम सबसे असरदार है। अब नम्बर तीन के बल्लेबाज़ बटलर भी उपलब्ध नहीं होंगे।

प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन की ओपनिंग जोड़ी

उनकी जगह लेने के लिए कुसल मेंडिस तैयार हैं लेकिन उन्हें नए हालात में खुद को ढालने में थोड़ा वक्त लग सकता है। उधर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन की ओपनिंग जोड़ी ने भी खासा प्रभावित किया है। प्रभसिमरन को एलएसजी, सीएसके और केकेआर के खिलाफ उनकी बड़ी पारियों ने बड़ी उम्मीदें जगाई हैं। वह गैप्स का बहुत अच्छा इस्तेमाल करते हैं।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

इतना ही नहीं, ये दोनों ओपनर गेंदबाज़ के रिलीज़ के समय ग्रिप को बखूबी पढ़ते हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि इनके पास शॉट्स के लिए काफी वक्त है।

मध्यक्रम जीटी की सबसे बड़ी कमज़ोरी है। शाहरुख खान, राहुल तेवतिया आदि बल्लेबाजों का सबसे खराब औसत रहा है। आरसीबी भी इस मामले में संघर्ष कर रही है। रजत पाटीदार रनों के लिए जूझ रहे हैं। देवदत्त पडिक्कल का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है।

उनकी जगह आए मयंक अग्रवाल से शीट एंकर के रोल की तो उम्मीद की जा सकती है लेकिन पॉवरहिटिंग की उम्मीद नहीं की जा  सकती है। टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या पर ही सबसे ज़्यादा उम्मीदें टिकती हैं।

पंजाब को भी शीर्ष क्रम के ढहने पर श्रेयस, नेहाल और शशांक सिंह बचाने का सामर्थ्य रखते हैं वहीं मुम्बई में सूर्यकुमार, हार्दिक, नमन धीर और तिलक वर्मा के रूप में काफी मज़बूत मध्य क्रम है।

फास्ट बॉलिंग के मोर्चे पर बुमराह, बोल्ड, दीपक चाहर और हार्दिक पहले से मौजूद थे। मुल्लापुर के माहौल की कंडीशंस से लोकल टैलंट अश्विनी कुमार बखूबी वाकिफ हैं। फिर टीम ने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ रिचर्ड ग्लीसन को टीम में रखकर बैकअप ऑप्शन पर भी ध्यान दिया है।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

पंजाब टीम अर्शदीप पर निर्भर

वहीं पंजाब टीम अर्शदीप की स्विंग और काइल जैमिसन की उछाल पर निर्भर है। जीटी की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा परपल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने इस आईपीएल में अपनी लेंग्थ पर काम करने के अलावा अपनी स्लोवर-वन पर काफी काम किया है।

सिराज ने शुरुआती मैचों में अच्छा दमखम दिखाया लेकिन पिछले सात मैचों में वह पांच ही विकेट ले पाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी भी दस से ऊपर पहुंच गई है।

जोश हैज़लवुड ने फाइनल तक रुकने की मंशा ज़ाहिर करके आरसीबी की उम्मीदें जगाई हैं लेकिन भुवनेश्वर और मुज़ारब्बानी को पूरे दमखम से चतुराईपूर्ण गेंदबाज़ी करनी होगी।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment