ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IPL 2026 Auction: रसेल-मैक्सवेल पर बोली की जंग, तीन टीमें झोंकेंगी सारा पैसा

On: नवम्बर 22, 2025 8:55 पूर्वाह्न
Follow Us:
IPL 2026 Auction: रसेल-मैक्सवेल पर बोली की जंग, तीन टीमें झोंकेंगी सारा पैसा
Join WhatsApp Group

IPL 2026 Auction में रसेल और मैक्सवेल जैसे दिग्गजों पर टीमें बड़ा दांव लगा सकती हैं। KKR, SRH और CSK की रणनीति जानें।

क्रिकेट फैंस के लिए दिसंबर का महीना बेहद रोमांचक होने वाला है। आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन 16 दिसंबर को UAE के एतिहाद एरिना में होने जा रहा है और सभी टीमों की रिटेन-रिलीज लिस्ट आने के बाद पूरा माहौल गरमाया हुआ है।

IPL 2026 Auction: खिलाड़ियों को रिटेन किया

2025 सीज़न में खराब प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। वहीं गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन करके अपनी कोर स्ट्रेंथ मजबूत रखी है।

रिलीज लिस्ट में आंद्रे रसेल, ग्लेन मैक्सवेल, लियाम लिविंगस्टोन और जेक फ्रेजर-मैगर्क जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं। अब बड़ा सवाल है ये बड़े हिटर किस टीम में धमाल मचाएंगे?

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन | hardik-pandya-fitness-concerns-world-cup-2027-team-india-plans
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 

KKR के पास सबसे बड़ा पर्स है पूरे 64.3 करोड़ रुपये।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि टीम ने अपने सुपरस्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया है!

ऐसे में दो ही ऑप्शन दिखते हैं या तो KKR रसेल को वापस लेने के लिए भारी बोली लगाएगी, या फिर कैमरून ग्रीन जैसे बड़े ऑलराउंडर पर पूरा पैसा झोंक देगी।
फिन एलेन या जेमी स्मिथ जैसे युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज भी टीम के रडार पर हैं। KKR के पास इतना पैसा है कि वह नीलामी में कोई भी बड़ा सरप्राइज दे सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

SRH के पास 25.5 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं।
पैट कमिंस और कोच डैनियल वीटोरी की आक्रामक सोच के कारण यह टीम बड़े स्कोर बनाने के लिए जानी जाती है। हेनरिक क्लासेन को रिटेन करना टीम की पावर-हिटिंग स्ट्रैटेजी को और मजबूत करता है।

अब SRH की नज़र ग्लेन मैक्सवेल और लियाम लिविंगस्टोन जैसे स्पिन खेलने में माहिर फिनिशरों पर होगी। ये दोनों खिलाड़ी बैकअप गेंदबाजी भी कर सकते हैं, इसलिए SRH के लिए ये एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।

Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट | shubman-gill-ruled-out-punjab-ranji-trophy-first-match-uday-saharan-captain
Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

चेन्नई के पास 43.40 करोड़ रुपये हैं नीलामी का दूसरा सबसे बड़ा पर्स।
2025 में टीम की सबसे बड़ी कमजोरी पावर-प्ले और डेथ ओवर्स में खराब बल्लेबाजी थी। इसके अलावा सम करन और रविंद्र जडेजा को रिलीज करना भी बड़ी हैरानी की बात रही।

ऐसे में CSK को एक तगड़े फिनिशर की ज़रूरत है।

आंद्रे रसेल चेपॉक में बड़ा हथियार बन सकते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल स्पिन की मददगार पिचों पर घातक हो सकते हैं।

IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम | ind-vs-wi-2nd-t20-match-report-india-loss-analysis-ranchi
IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम

कैमरून ग्रीन भी लिस्ट में हैं, लेकिन उन पर KKR भारी बोली लगा सकती है।

16 दिसंबर को लगेगी नीलामी में आग

नीलामी में रसेल, मैक्सवेल, लिविंगस्टोन जैसे बड़े नामों पर टीमें टूट पड़ेंगी। अब देखने वाली बात यह है कि कौन सा सुपरस्टार किस टीम की जर्सी पहनकर 2026 सीज़न में धमाका करेगा।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment