T20 World Cup 2026: भारत पाकिस्तान मैच 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में हाई-वोल्टेज टी20 वर्ल्ड कप भिड़ंत होगी। पूरा शेड्यूल और ग्रुप डिटेल्स जानें।
क्रिकेट दुनिया के सबसे प्रतीक्षित मुकाबले की तारीख आखिरकार तय हो गई है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। फैंस के लिए यह मुकाबला किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला।
T20 World Cup 2026: एक ही ग्रुप में दोनों टीमें
पुलवामा हमले के बाद से चर्चा तेज थी कि भारत और पाकिस्तान को इस बार अलग-अलग ग्रुप में रखा जाएगा। लेकिन स्पोर्ट्सटार की रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं।
इस सुपर-ग्रुप में अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स भी शामिल हैं। यानी रोमांच गारंटीड!
भारत का लीग स्टेज शेड्यूल
मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया 8 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
8 फरवरी – बनाम अमेरिका (अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
12 फरवरी – बनाम नामीबिया (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
15 फरवरी – बनाम पाकिस्तान (कोलंबो, आर. प्रेमदासा स्टेडियम)
18 फरवरी – बनाम नीदरलैंड्स (मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम)
इसमें 15 फरवरी का भारत-पाकिस्तान मुकाबला सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर है।
सेमीफाइनल और फाइनल के वेन्यू भी तय
अगर भारत टॉप-2 में जगह बनाता है तो उसका सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े में होगा।
पहला सेमीफाइनल: 4 मार्च (कोलंबो)
ग्रैंड फाइनल: 8 मार्च (अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
टीम इंडिया शानदार फॉर्म में
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत पहले ही 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत चुका है। इसके बाद एशिया कप में पाकिस्तान को तीन बार हराया। हाल ही में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर 2-1 से टी20 सीरीज़ में पटखनी दी।
भारत की फॉर्म और मोमेंटम दोनों लाजवाब हैं, जिससे पाकिस्तान पर दबाव और बढ़ सकता है।













