ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IPL 2026 Auction: इन 3 स्टार खिलाड़ियों पर टूट सकती है बोली, टीमों में मच सकता है जबरदस्त घमासान

On: November 19, 2025 9:39 AM
Follow Us:
IPL 2026 Auction: इन 3 स्टार खिलाड़ियों पर टूट सकती है बोली, टीमों में मच सकता है जबरदस्त घमासान
Join WhatsApp Group

IPL 2026 Auction में ये तीन खिलाड़ी टीमों के बीच बोली की सबसे बड़ी वजह बन सकते हैं। अनुभव, क्षमता और कम कीमत सब कुछ है इनके पास।

IPL की नीलामी हमेशा रोमांच से भरपूर रहती है। यहां अनुभव, क्षमता और रिकॉर्ड अक्सर कीमत तय नहीं करते। कई दिग्गज खिलाड़ी मामूली रकम पर बिक जाते हैं, जबकि युवा और कम अनुभवी खिलाड़ियों पर करोड़ों खर्च हो जाते हैं।

फ्रेंचाइज़ियों की रणनीति, टीम कॉम्बिनेशन, बजट की लिमिट और भविष्य के लिए निवेश ये सब मिलकर नीलामी को बेहद अनिश्चित बना देते हैं। ऐसे में कुछ भरोसेमंद खिलाड़ी कम कीमत में किसी टीम के मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकते हैं।

आईए जानते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन पर IPL 2026 Auction में सभी टीमों की नजर रहेगी।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

IPL 2026 Auction: फाफ डु प्लेसिस

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस भले ही 41 साल के हों, लेकिन T20 फॉर्मेट में उनका अनुभव किसी खजाने से कम नहीं। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2 करोड़ में खरीदा, लेकिन IPL 2025 में उनका प्रदर्शन फीका रहा।

उन्होंने 9 पारियों में 202 रन बनाए और स्ट्राइक रेट सिर्फ 123.92 रहा। खराब फॉर्म के कारण DC ने उन्हें रिलीज कर दिया है।

अब उम्मीद है कि IPL 2026 की नीलामी में वे और भी कम कीमत में उपलब्ध होंगे। जिन्हें भरोसेमंद ओपनर या अनुभवी टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज की जरूरत है, उनके लिए फाफ एक लो-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड खिलाड़ी बन सकते हैं।

मोहित शर्मा

एक समय IPL के टॉप भारतीय तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले मोहित शर्मा भी इस बार कम कीमत में मिल सकते हैं।
IPL 2025 में दिल्ली की ओर से उनका प्रदर्शन कमजोर रहा 8 मैच में सिर्फ 2 विकेट और 10.28 की इकोनॉमी।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

फॉर्म गिरने और कम घरेलू क्रिकेट खेलने से उनकी कीमत जरूर गिरेगी, लेकिन भारतीय फास्ट बॉलर्स की कमी को देखते हुए टीमें उन्हें बैकअप सीमर के रूप में चुन सकती हैं।

IPL 2023 में गुजरात टाइटन्स के लिए उनके 27 विकेट आज भी फ्रेंचाइज़ियों के दिमाग में ताज़ा हैं। यही कारण है कि वे बजट-फ्रेंडली अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल कभी नीलामी में सबसे चर्चित नाम थे, लेकिन पिछले कुछ सीजन से उनका बल्ला शांत रहा है।
पिछली 15 IPL पारियों में उनके सिर्फ 100 रन आए, औसत मात्र 6.67।

इसके बावजूद उनका करियर रिकॉर्ड बेहद दमदार है
2819 रन, 155+ स्ट्राइक रेट, और काम की ऑफ स्पिन।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

CSK, KKR और GT जैसी टीमें जिन्हें मिडिल ऑर्डर में स्पिन ऑलराउंडर चाहिए, वे मैक्सवेल पर कम कीमत में दांव लगा सकती हैं। वह अनुभवी हैं और मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment