ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IPL Auction: SRH रिलीज करेगी 23 करोड़ के क्लासेन को? नीलामी में वापसी का प्लान

On: नवम्बर 5, 2025 1:18 अपराह्न
Follow Us:
IPL Auction: SRH रिलीज करेगी 23 करोड़ के क्लासेन को? नीलामी में वापसी का प्लान
Join WhatsApp Group

IPL Auction: सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 ऑक्शन से पहले शॉकिंग डिसीजन ले सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद मैनेजमेंट अपने सबसे महंगे और टॉप रन स्कोरर दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर-बैट्समैन हेनरिक क्लासेन को रिलीज करने की सोच रही है।

पिछले साल 23 करोड़ की रिकॉर्ड रिटेंशन अमाउंट पर क्लासेन को टीम में रखा गया था, लेकिन अब हैदराबाद की स्ट्रैटेजी बड़ा फंड जुटाकर टीम के दूसरे जरूरी एरियाज को स्ट्रॉन्ग करने की है।

IPL Auction: सनराइजर्स हैदराबाद की नीलामी के लिए रणनीति क्या है?

क्लासेन को रिलीज करना परफॉर्मेंस की वजह से नहीं, बल्कि हैदराबाद की स्मार्ट बिजनेस स्ट्रैटेजी हो सकती है। IPL 2025 में 34 साल के क्लासेन टीम के हाइएस्ट रन स्कोरर थे, 13 इनिंग्स में 172+ स्ट्राइक रेट से 487 रन ठोके। लगातार तीन सीजन में 400+ रन बनाकर वो लीग के बेस्ट बैट्समैन में शुमार हैं।

Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट | shubman-gill-ruled-out-punjab-ranji-trophy-first-match-uday-saharan-captain
Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट

रिपोर्ट्स कहती हैं कि क्लासेन की रिलीज का मुख्य कारण उनका 23 करोड़ का हैवी रिटेंशन फी है। ये अमाउंट कप्तान पैट कमिंस और की ओपनर्स अभिषेक शर्मा व ट्रैविस हेड की सैलरी से भी ज्यादा है। एक सोर्स के मुताबिक क्लासेन को रिलीज करने से SRH को ऑक्शन में 23 करोड़ एक्स्ट्रा मिलेंगे। इस बड़े अमाउंट से टीम मिडल ऑर्डर की प्रॉब्लम्स फिक्स कर सकती है और पावरफुल बॉलिंग अटैक बना सकती है।

रिपोर्ट में ये भी है कि हैदराबाद क्लासेन को रिलीज कर ऑक्शन में कम प्राइस पर वापस खरीदने का प्लान बना रही है। सोर्स ने कहा कि 15 करोड़ के आसपास बोली लगाकर क्लासेन को वापस लाया जा सकता है, जिससे बचे फंड्स से दूसरे टारगेट्स पूरे होंगे।

आईपीएल 2025 का निराशाजनक प्रदर्शन

IPL 2025 में हैदराबाद को टाइटल फेवरिट माना जा रहा था, लेकिन पैट कमिंस की लीडरशिप में SRH का परफॉर्मेंस उम्मीदों से उलट रहा। पॉइंट्स टेबल में ज्यादातर टाइम बॉटम-2 में रहे, लेकिन आखिर में तीन लगातार जीत से छठे पोजिशन पर फिनिश किया। ये डिसअपॉइंटिंग फिनिश मैनेजमेंट को टफ डिसीजन्स लेने पर मजबूर कर रही है।

IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम | ind-vs-wi-2nd-t20-match-report-india-loss-analysis-ranchi
IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम

क्लासेन की एक्सप्लोसिव बैटिंग को देखते हुए साफ है कि अगर SRH उन्हें रिलीज करती है तो कई फ्रेंचाइजी उन्हें स्नैच करने बोली लगाएंगी। क्लासेन ने हाल ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट अनाउंस किया है, यानी वो IPL के लिए फुली अवेलेबल रहेंगे।

SRH को ऑक्शन में दूसरी टीमों से टफ कॉम्पिटिशन मिल सकता है, लेकिन 23 करोड़ का बड़ा बजट उन्हें टीम इम्प्रूवमेंट में बड़ा एडवांटेज देगा। IPL 2026 मिनी-ऑक्शन दिसंबर मिड में होने की उम्मीद है।

अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप | ajinkya-rahane-demands-ipl-scrap-impact-player-rule-cricket-news
अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment