ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

इन 5 खिलाड़ियों का करियर बदला, लेकिन IPL टीमों का फैसला बना आफत

On: नवम्बर 24, 2025 8:04 अपराह्न
Follow Us:
इन 5 खिलाड़ियों का करियर बदला, लेकिन IPL टीमों का फैसला बना आफत
Join WhatsApp Group

वे 5 मौके जब IPL टीमों ने खिलाड़ियों को रिलीज किया और बाद में यह फैसला बड़ी गलती साबित हुआ। जानें कौन बने दूसरी टीमों के मैच विनर।

IPL में हर सीजन टीमों का चेहरा बदलता रहता है। कभी नीलामी, कभी खिलाड़ियों की फॉर्म और कभी टीम के बजट की वजह से फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड में बदलाव करती रहती हैं। लेकिन कई बार यह बदलाव इतनी भारी गलती साबित होते हैं कि छोड़ दिए गए खिलाड़ी दूसरी टीमों के लिए मैच विनर बनकर उभर आते हैं।

कभी उम्र, कभी खराब प्रदर्शन और कभी टीम को नया रूप देने की कोशिश कई फैसले आगे जाकर टीमों के लिए पछतावे का सबब बन जाते हैं। यहां देखें ऐसे 5 बड़े उदाहरण, जब फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों को रिलीज करना बेहद महंगा पड़ गया।

IPL में KKR ने छोड़ा क्रिस गेल, RCB के लिए बने तूफान

क्रिस गेल ने IPL की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ की थी और दो सीजन में 463 रन भी बनाए।
लेकिन 2011 से पहले KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया और यहीं से शुरू हुआ IPL इतिहास का बड़ा मोड़।

RCB ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया और गेल ने लीग में धमाका कर दिया

दो ऑरेंज कैप

ताबड़तोड़ छक्कों की बरसात

अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप | ajinkya-rahane-demands-ipl-scrap-impact-player-rule-cricket-news
अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप

कई रिकॉर्ड
आज तक माना जाता है कि KKR का सबसे बड़ा ‘रिलीज ब्लंडर’ शायद यही था।

CSK ने फाफ डु प्लेसिस को छोड़ा और खो दिया टॉप ऑर्डर

2022 मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने फाफ को रिलीज कर दिया, जबकि उन्होंने 2021 फाइनल में 86 रन की मैच-विनिंग पारी खेली थी।
CSK के लिए उनके नाम 2559 रन थे और वे टीम के टॉप ऑर्डर की रीढ़ थे।

उनके जाने के बाद CSK अपने ओपनिंग बैलेंस की कमी से जूझता रहा।
उधर फाफ ने RCB का नेतृत्व संभाला और लगातार प्रदर्शन करके साबित कर दिया कि CSK का फैसला गलत था।

RCB ने शेन वॉटसन को छोड़ा, CSK के लिए बने मैच विनर

RCB ने वॉटसन को 2016 में उम्मीदों के साथ टीम में शामिल किया, लेकिन दो सीजन में वे बैट और बॉल दोनों से फ्लॉप रहे। नतीजा टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया।

लेकिन यही फैसला बाद में RCB का पछतावा बन गया।
CSK में वॉटसन ने अपना पुराना जादू वापस पा लिया

2018 में बनाए 555 रन

फाइनल में नाबाद शतक जड़कर CSK को चैंपियन बनाया
इस प्रदर्शन ने दिखा दिया कि RCB ने एक मैच विनर को बहुत जल्दी छोड़ दिया था।

क्या क्रिकेट से खत्म हो रहा गेंदबाजों का वजूद? रांची में हार के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान | gautam-gambhir-reaction-india-vs-west-indies-second-t20-pitch-controversy
क्या क्रिकेट से खत्म हो रहा गेंदबाजों का वजूद? रांची में हार के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान

SRH ने छोड़ा राशिद खान, GT में जाकर जीता खिताब

राशिद खान SRH की पहचान थे 2017 से 2021 तक 93 विकेट,
केवल 6.33 का इकॉनमी रेट,
और कई मैच अकेले अपने दम पर जीताए।

लेकिन 2021 के बाद वे बेहतर कॉन्ट्रैक्ट की उम्मीद में मेगा ऑक्शन में चले गए। SRH ने उनका फैसला स्वीकार किया, लेकिन उनके जाने से टीम कमजोर पड़ गई।

राशिद बाद में गुजरात टाइटन्स से जुड़े और 2022 में टीम को IPL खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।
इससे साफ हो गया कि SRH ने अपने सबसे बड़े मैच विनर को खो दिया।

RCB ने दूसरी बार छोड़ा क्रिस गेल और फिर पड़ा भारी

RCB में क्रिस गेल का सफर IPL का एक यादगार अध्याय है।

दो बार ऑरेंज कैप

रिकॉर्ड तोड़ पारियां

3163 रन

ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर बने स्टीव स्मिथ, जानिए पूरे आंकड़े | steve-smith-surpasses-steve-waugh-third-highest-test-run-scorer-australia
ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर बने स्टीव स्मिथ, जानिए पूरे आंकड़े

RCB Hall of Fame में नाम

इसके बावजूद टीम ने IPL 2018 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया।
गेल ने बाद में बताया कि उन्हें पहले रिटेन करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अंतिम सूची में नाम नहीं था।

उनके जाने के बाद RCB को लंबे समय तक गेल जैसे विस्फोटक ओपनर की कमी खलती रही।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment