ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Jadeja ने शमी को धूल चटाई, 50 विकेट लेकर बनाया नया रिकॉर्ड

On: नवम्बर 25, 2025 1:33 अपराह्न
Follow Us:
Jadeja ने शमी को धूल चटाई, 50 विकेट लेकर बनाया नया रिकॉर्ड
Join WhatsApp Group

Jadeja vs South Africa Record: रवींद्र जडेजा ने गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए। सिर्फ 11 मैचों में ये कारनामा कर शमी को पीछे छोड़ा, अब अश्विन को भी पछाड़ने के करीब।

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रवींद्र जडेजा ने कमाल कर दिखाया। सुबह के सत्र में दो विकेट झटकते ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट विकेटों की संख्या 50 पूरी कर ली। फैंस खुशी से झूम उठे।

चुनिंदा भारतीय गेंदबाजों की एलीट लिस्ट में शामिल

अब जडेजा उन खास भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने प्रोटियाज बल्लेबाजों को टेस्ट में कम से कम 50 बार आउट किया है। उनसे पहले ये कारनामा अनिल कुंबले, जहीर खान, हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन कर चुके हैं।

अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप | ajinkya-rahane-demands-ipl-scrap-impact-player-rule-cricket-news
अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप

Jadeja ने सिर्फ 11 टेस्ट में तोड़ा शमी का रिकॉर्ड

ये जडेजा का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 11वां टेस्ट है। इन 11 मैचों की 19 पारियों में उन्होंने 50 विकेट निकाल लिए। इसी के साथ उन्होंने मोहम्मद शमी को पछाड़ दिया, जिनके नाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 48 विकेट थे। मतलब जडेजा ने कम मैचों में ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

कुंबले अभी भी नंबर-1, 84 विकेट का पहाड़

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का ताज अभी भी अनिल कुंबले के सिर पर है। लेगेंड कुंबले ने 21 टेस्ट में 84 प्रोटियाज बल्लेबाजों को आउट किया था।

अब अश्विन को भी पीछे छोड़ सकते हैं जडेजा

भारत की सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जडेजा ने अब तक 9 टेस्ट की 17 पारियों में 44 विकेट चटकाए हैं। अगर इस मैच में वो 3 या उससे ज्यादा विकेट और ले लेते हैं, तो रविचंद्रन अश्विन (भारत में 46 विकेट) को पीछे छोड़कर वो नंबर-1 भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे जो घर में सबसे ज्यादा प्रोटियाज विकेट लेगा।

क्या क्रिकेट से खत्म हो रहा गेंदबाजों का वजूद? रांची में हार के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान | gautam-gambhir-reaction-india-vs-west-indies-second-t20-pitch-controversy
क्या क्रिकेट से खत्म हो रहा गेंदबाजों का वजूद? रांची में हार के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का विकेट चार्ट

अनिल कुंबले – 21 मैच, 84 विकेट
जवागल श्रीनाथ – 13 मैच, 64 विकेट
हरभजन सिंह – 11 मैच, 60 विकेट
रविचंद्रन अश्विन – 14 मैच, 57 विकेट
रवींद्र जडेजा – 11* मैच, 50* विकेट
मोहम्मद शमी – 11 मैच, 48 विकेट
जसप्रीत बुमराह – 10* मैच, 46* विकेट

ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर बने स्टीव स्मिथ, जानिए पूरे आंकड़े | steve-smith-surpasses-steve-waugh-third-highest-test-run-scorer-australia
ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर बने स्टीव स्मिथ, जानिए पूरे आंकड़े

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment