Jasprit Bumrah Plane Celebration Slams Haris Rauf: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले जा रहे एशिया कप 2025 के फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया। भारत के इस धाकड़ तेज गेंदबाज ने पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ की सारी हेकड़ी निकाल दी। बुमराह ने रऊफ को क्लीन बोल्ड करने के बाद ‘प्लेन सेलिब्रेशन’ किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। यह सेलिब्रेशन रऊफ को उसी की भाषा में जवाब देने का शानदार तरीका था।
IND vs PAK: 18वें ओवर में बुमराह का जलवा
जसप्रीत बुमराह मैदान पर आमतौर पर शांत रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने हारिस रऊफ को कोई मौका नहीं दिया। फाइनल मैच के 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह ने रऊफ को ऐसी गेंद फेंकी कि वह पूरी तरह बेबस हो गए। गेंद ने सीधे स्टंप उड़ा दिए, और रऊफ 4 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आउट करने के बाद बुमराह ने ‘प्लेन सेलिब्रेशन’ करके रऊफ को दिखा दिया कि असली उड़ान कैसी होती है। इस पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
Jasprit Bumrah’s Reply to Haris Rauf’s Rafael Delulu🤣🤣#INDvPAK #bumrah pic.twitter.com/uoT8Qlqsfv
— Raw Takes Only (@rawtakesonly) September 28, 2025
इरफान पठान की चुटकी
बुमराह के इस शानदार प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी चुप नहीं रहे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मजेदार अंदाज में लिखा, “फ्लाइट लैंड करा दी बुमराह ने!” इरफान की इस टिप्पणी ने फैंस के बीच हलचल मचा दी। बुमराह का यह सेलिब्रेशन न सिर्फ रऊफ के लिए जवाब था, बल्कि यह पूरे पाकिस्तानी खेमे को करारा संदेश भी दे गया।
Flight land Kara di Bumrah ne.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) September 28, 2025
रऊफ की पुरानी हरकतें
एशिया कप के सुपर-4 राउंड में हारिस रऊफ ने भारतीय खिलाड़ियों और दर्शकों को उकसाने की कोशिश की थी। उन्होंने मैदान पर ‘6-0’ का इशारा करके भारतीय फैंस को चिढ़ाया था। लेकिन उस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने बल्ले से रऊफ की हरकतों का जवाब दिया था। इस बार फाइनल में बुमराह ने गेंद से रऊफ को उनकी औकात दिखा दी।
फैंस में जोश, क्या कहेगा ICC?
बुमराह का यह ‘प्लेन सेलिब्रेशन’ अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे खेल भावना का हिस्सा मान रहे हैं, तो कुछ इसे रऊफ के लिए करारा जवाब बता रहे हैं। अब सबकी नजरें आईसीसी पर हैं कि क्या इस सेलिब्रेशन पर कोई कार्रवाई होगी या इसे खेल का हिस्सा माना जाएगा।
Cricket News Hindi, Asia Cup 2025, क्रिकेट, मैच स्कोर और खेल की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Haryana News Post पर आएं। सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में।













