ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

ICC Tournament: ‘उम्र तो बस एक नंबर है’, देखें सबसे उम्रदराज कप्तानों और खिलाड़ियों की लिस्ट

On: February 12, 2026 7:42 PM
Follow Us:
ICC Tournament: 'उम्र तो बस एक नंबर है', देखें सबसे उम्रदराज कप्तानों और खिलाड़ियों की लिस्ट
Join WhatsApp Group

नई दिल्ली (Oldest Player to Score Fifty in ICC Tournament) : क्रिकेट के खेल में अक्सर यह सुनने को मिलता है कि ‘उम्र तो बस एक नंबर है’ और कई खिलाड़ियों ने इस बात को सच साबित करने के लिए अपना पूरा दमखम लगाया है। जहां आमतौर पर 35-36 की उम्र पार करते ही ज्यादातर प्लेयर्स संन्यास का प्लान बनाने लगते हैं, वहीं दुनिया में कुछ ऐसे भी जिद्दी खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने 40 की दहलीज पर पहुंचने के बाद भी दुनिया के सबसे बड़े मंच यानी आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट्स में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है।

मोहम्मद नदीम बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

ओमान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नदीम अब इस लिस्ट में सबसे ऊपर आ गए हैं। उन्होंने जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के खिलाफ 52 गेंदों का सामना करने के बाद 50 रनों के आंकड़े को पार किया। उन्होंने यह ऐतिहासिक कारनामा 43 साल और 161 दिन की उम्र में किया है। इस मैच में उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए, हालांकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

फ्लेवियन अपोंसो और मिसबाह का रिकॉर्ड

नीदरलैंड्स के फ्लेवियन अपोंसो दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1996 में पाकिस्तान की मेजबानी में हुए वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 58 रन बनाए थे। तब उन्होंने 94 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया था। उस समय उनकी उम्र 43 साल और 121 दिन थी। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। 2015 वर्ल्ड कप में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 73 गेंदें खेलकर 50 रन के आंकड़े को छुआ था। उस समय उनकी उम्र 40 साल, 283 दिन थी। मैच में मिस्बाह ने 86 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली थी।

जयसूर्या और शोएब मलिक की फुर्ती

श्रीलंकाई लीजेंड सनथ जयसूर्या हमेशा तेज गति से रन बनाना पसंद करते थे। 2009 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 29 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। तब उनकी उम्र 39 साल और 345 दिन थी। पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शोएब मलिक ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ जब 18 गेंदों में फिफ्टी लगाने का कारनामा किया था, तब उनकी उम्र 39 साल और 279 दिन थी।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

T20 World Cup Records: धोनी के 20 जीत के रिकॉर्ड के पास कौन? देखें पूरी लिस्ट

T20 वर्ल्ड कप की भरोसेमंद कवरेज और हर बड़े अपडेट के लिए Haryana News Post पर बने रहें।

IPL Purple Cap 2026: भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ नंबर-1 बने कगिसो रबाडा, टॉप-5 में सिर्फ दो भारतीय गेंदबाज
IPL Purple Cap 2026: भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ नंबर-1 बने कगिसो रबाडा, टॉप-5 में सिर्फ दो भारतीय गेंदबाज

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment