ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन RCB के कप्तान रजत पाटीदार का बदला अवतार, नए लुक ने जीता फैंस का दिल

Follow Us:
IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन RCB के कप्तान रजत पाटीदार का बदला अवतार, नए लुक ने जीता फैंस का दिल
Join WhatsApp Group

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की रणभेरी बज चुकी है। 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस ओपनिंग मैच से पहले आरसीबी के ट्रेनिंग कैंप से कप्तान रजत पाटीदार की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने न केवल फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है, बल्कि पाटीदार के बदले हुए अंदाज ने सबको हैरान कर दिया है।

स्टाइलिश हेयर लुक में नजर आए कप्तान पाटीदार

पिछले सीजन तक छोटे बालों में दिखने वाले रजत पाटीदार इस बार बिल्कुल नए ‘कूल’ लुक में दिखाई दे रहे हैं। आरसीबी के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से साझा की गई तस्वीरों में पाटीदार ने अपने बाल बढ़ा लिए हैं और वे काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। नेट्स पर जमकर पसीना बहाते हुए पाटीदार की इन तस्वीरों को देख फैंस उनकी तुलना पुराने दौर के आक्रामक कप्तानों से कर रहे हैं। वे ट्रेनिंग सेशन के दौरान अकेले और अपने साथी खिलाड़ियों के साथ काफी आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं।

18 साल का इंतजार खत्म कर रचा था इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पिछला साल (2025) ऐतिहासिक रहा था। रजत पाटीदार की अगुआई में टीम ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इससे पहले बेंगलुरु की टीम तीन बार फाइनल तक तो पहुंची थी, लेकिन खिताब का सपना अधूरा ही रहा था।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

आईपीएल 2026 में यह पहला मौका होगा जब आरसीबी की टीम किसी भी सीजन में ‘डिफेंडिंग चैंपियन’ के तौर पर मैदान पर उतरेगी। टीम के पास इस बार खिताब बचाने की बड़ी चुनौती है।

किंग कोहली और पडिक्कल की जोड़ी पर नजर

आरसीबी के फुल स्क्वॉड पर नजर डालें तो टीम काफी संतुलित और मारक नजर आ रही है। कप्तान पाटीदार के साथ विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और जितेश शर्मा जैसे भारतीय सितारे बल्लेबाजी की कमान संभालेंगे। वहीं गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल की तिड़ी विरोधी बल्लेबाजों की परीक्षा लेगी। टीम में फिल सॉल्ट, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे विदेशी ऑलराउंडर्स की मौजूदगी इसे टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक टीमों में से एक बनाती है।

Swastik Chikara: टी20 में आया स्वास्तिक चिकारा का तूफान, 69 गेंदों में ठोक डाले 195 रन

IPL Purple Cap 2026: भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ नंबर-1 बने कगिसो रबाडा, टॉप-5 में सिर्फ दो भारतीय गेंदबाज
IPL Purple Cap 2026: भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ नंबर-1 बने कगिसो रबाडा, टॉप-5 में सिर्फ दो भारतीय गेंदबाज

IPL 2026 की भरोसेमंद कवरेज और हर बड़े अपडेट के लिए Haryana News Post पर बने रहें।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment