ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Rohit Sharma Vijay Trophy: रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं?

On: November 13, 2025 6:15 AM
Follow Us:
Rohit Sharma Vijay Trophy: रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं?
Join WhatsApp Group

Rohit Sharma Vijay Trophy: मुंबई: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) को देश की 50 ओवर की प्रतियोगिता विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता की सूचना नहीं दी है। विजय हजारे ट्रॉफी 25 दिसंबर से 18 जनवरी तक अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर और बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी जिसके नॉकआउट मैच बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में खेले जाएंगे। MCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि उन्हें भारत के वनडे सलामी बल्लेबाज रोहित से कोई सूचना नहीं मिली है। लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक रोहित शर्मा यह ट्रॉफी खेलेंगे। 

Rohit Sharma Vijay Trophy

अधिकारी ने कहा, ‘जहां तक मुझे जानकारी है, कोई सूचना नहीं मिली है।’ रोहित ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मिली जीत के दौरान नाबाद 121 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में 73 रन की पारी खेली थी। भारत श्रृंखला 1-2 से हार गया लेकिन रोहित को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

पंजाब किंग्स के खेमे में लौटी खुशियां, फर्ग्यूसन की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी टेंशन
पंजाब किंग्स के खेमे में लौटी खुशियां, फर्ग्यूसन की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी टेंशन

रोहित यहां MCA के BKC स्टेडियम में नियमित रूप से ट्रेनिंग

वहीं रोहित यहां MCA के BKC स्टेडियम में नियमित रूप से ट्रेनिंग कर रहे हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी कुछ दिन पहले ट्रेनिंग में उनके साथ शामिल हुए थे जिसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम से जुड़े थे।
रोहित और विराट कोहली टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं।

इन दोनों सुपरस्टार के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से रांची में शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय एकदिवसीय टीम का हिस्सा होने की उम्मीद है। श्रृंखला का दूसरा मैच तीन और तीसरा मैच छह दिसंबर को क्रमशः रायपुर और विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

IPL 2026: राजस्थान ने डिफेंड किया सीजन का सबसे छोटा स्कोर, निकोलस पूरन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
IPL 2026: राजस्थान ने डिफेंड किया सीजन का सबसे छोटा स्कोर, निकोलस पूरन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment