ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Rohit Sharma Virat Kohli 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे ? चीफ सिलेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, सुनें क्या कहा!

On: अक्टूबर 18, 2025 9:08 पूर्वाह्न
Follow Us:
Rohit Sharma Virat Kohli 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे ? चीफ सिलेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, सुनें क्या कहा!
Join WhatsApp Group

Rohit Sharma Virat Kohli play in the 2027 World Cup?: नई दिल्ली: चयन समिति के चेयरमैन अजित आगरकर ने शुक्रवार को साफ कहा कि सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का मूल्यांकन होगा, लेकिन हर मैच में उन्हें परखना ‘बेवकूफी’ होगी।

रोहित और कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के साथ सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमबैक करने के करीब हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 वर्ल्ड कप से पहले दोनों पूर्व कप्तानों के प्रदर्शन को हर सीरीज में परखा जाएगा। लेकिन आगरकर ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट के दौरान कहा, “हर मैच में उन्हें आजमाना बेवकूफाना होगा। जब वे खेलना शुरू कर देंगे तो उनका आकलन होगा लेकिन उनकी जगह खतरे में नहीं है।”

2027 वर्ल्ड कप अभी दो साल दूर Rohit Sharma Virat Kohli

कुछ हफ्ते पहले शुभमन गिल को नया ODI कप्तान बनाने के बाद अहमदाबाद में कही गई बात को दोहराते हुए आगरकर ने फिर से 2027 टूर्नामेंट के लिए टीम चयन पर कमिटमेंट से बचते हुए कहा।

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल | shikhar-dhawan-legal-action-world-t20-continent-cup-organizers
वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल

इस पूर्व तेज गेंदबाज ने बताया, “इसका मतलब यह नहीं है कि अगर वे ऑस्ट्रेलिया में रन नहीं बनाते हैं तो उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा और इसी तरह अगर वे ऑस्ट्रेलिया में तीन शतक बनाते हैं तो उन्हें 2027 विश्व कप के लिए चुना जाएगा।”

रोहित-विराट ने खुद लिया टेस्ट से संन्यास

आगरकर ने यह भी साफ किया कि कोहली और रोहित ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला खुद  लिया था, और चयन समिति उनके अनुभव से खुश होती। उन्होंने कहा, “हमें अगर कहीं अनुभव की जरूरत होती तो वह जगह इंग्लैंड होती।

दोनों दिग्गज खिलाड़ी हैं और उन्होंने हमारे से संपर्क किया था। और एक बार जब उन्होंने फैसला कर लिया तो आपको उनके फैसले का सम्मान करना होगा।”

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा | sahibzada-farhan-breaks-abhishek-sharma-t20-record-pak-vs-sl
साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा

फिटनेस की वजह से नहीं हुआ रोहित शर्मा का चयन

आगरकर ने यह भी स्पष्ट किया कि मोहम्मद शमी को इंग्लैंड सीरीज के लिए इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि वह फिट नहीं थे और पिछले छह से आठ महीनों में उनकी सामान्य मैच फिटनेस ठीक नहीं रही।

उत्तराखंड के खिलाफ बंगाल के रणजी ट्रॉफी मैच से पहले शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी ODI मुकाबलों के लिए नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर वह रणजी ट्रॉफी के लिए फिट हैं तो 50 ओवर का क्रिकेट भी खेल सकते थे।

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन | hardik-pandya-fitness-concerns-world-cup-2027-team-india-plans
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment