ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IPL 2026: चेपॉक में संजू सैमसन का ‘सेंचुरी शो’, रवि शास्त्री को बताया ‘लकी चार्म’

On: April 12, 2026 12:37 PM
Follow Us:
IPL 2026: चेपॉक में संजू सैमसन का 'सेंचुरी शो', रवि शास्त्री को बताया 'लकी चार्म'
Join WhatsApp Group

चेन्नई, 12 अप्रैल (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में रविवार को खेले गए आईपीएल 2026 के 18वें मैच में संजू सैमसन के बल्ले ने जमकर आग उगली। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में संजू ने दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए नाबाद 115 रन ठोक दिए। इस मैच विनिंग पारी के लिए सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। चेन्नई के लिए यह जीत संजीवनी की तरह है, क्योंकि टीम लगातार तीन मैच हारने के बाद मैदान पर उतरी थी।

पत्नी स्टैंड में थीं लेकिन संजू ने शास्त्री को माना ‘लकी’

मैच के दौरान संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश स्टैंड में बैठकर उनका उत्साह बढ़ा रही थीं, लेकिन संजू ने अपना लकी चार्म किसी और को ही बताया। पारी के ब्रेक के दौरान ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए संजू ने पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री की ओर इशारा करते हुए एक मजेदार खुलासा किया। संजू ने हंसते हुए कहा, ‘थैंक्स टू यू रवि शास्त्री, आप मेरे लकी पर्सन लगते हैं। कृपया आप मेरे हर मैच में आया करें सर।’ इस मजाकिया अंदाज ने सोशल मीडिया पर भी फैंस का दिल जीत लिया।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

संदेह और फॉर्म पर संजू सैमसन का कबूलनामा

अपनी शानदार फॉर्म और मानसिक दबाव पर बात करते हुए संजू सैमसन काफी ईमानदार नजर आए। उन्होंने बताया कि भले ही फॉर्म अच्छी हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असफलताओं के बाद मन में संदेह पैदा होने लगता है। संजू ने कहा, ‘मैं सिर्फ बेसिक्स पर टिके रहना चाहता था। मैं दुविधा में था कि क्या मुझे और ज्यादा आक्रामक होना चाहिए, लेकिन मैंने अपने स्वाभाविक खेल और बेसिक्स पर भरोसा किया जो काम कर गया।’ यह उनके करियर का चौथा आईपीएल शतक है।

चेपॉक का किला फिर हुआ फतह

सीएसके के लिए यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही। टीम ने न केवल इस सीजन की पहली जीत दर्ज की, बल्कि अपने होम ग्राउंड चेपॉक में पिछले 6 मैचों से चले आ रहे हार के सूखे को भी खत्म कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 23 रनों की यह जीत चेन्नई के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली है। अब येलो आर्मी की नजरें 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले पर टिकी हैं, जहां टीम अपनी इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, पावरप्ले में 7 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बने

IPL 2026 की भरोसेमंद कवरेज और हर बड़े अपडेट के लिए Haryana News Post पर बने रहें।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment