ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sri Lanka vs Pakistan: श्रीलंका की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत, 6 रन से फाइनल में एंट्री तय

On: November 28, 2025 6:11 AM
Follow Us:
Sri Lanka vs Pakistan: श्रीलंका की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत, 6 रन से फाइनल में एंट्री तय
Join WhatsApp Group

Sri Lanka vs Pakistan: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 रन से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में जगह बना ली। इस मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलित प्रदर्शन रहा।

श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह Sri Lanka vs Pakistan

रावलपिंडी में खेली गई रोमांचक त्रिकोणीय टी20 सीरीज के आखिरी लीग मैच में श्रीलंका ने मेजबान पाकिस्तान को 6 रन से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। यह उनकी टूर्नामेंट में दूसरी जीत रही। इसी जीत के साथ जिंबाब्वे का अभियान समाप्त हो गया है। अब फाइनल में श्रीलंका का मुकाबला एक बार फिर पाकिस्तान से होगा।

खराब शुरुआत के बावजूद श्रीलंका की मजबूत वापसी

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। टीम ने शुरुआत में ही पथुम निसंका का विकेट गंवा दिया। निसंका केवल 8 रन बनाकर सलमान मिर्जा की गेंद पर बोल्ड हुए।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

इसके बाद कुसल मेंडिस और कामिल मिशरा ने पारी को संभाला और टीम को 8 ओवर में 82 रन तक पहुंचाया। मेंडिस 40 रन बनाकर एलबीडब्लू आउट हुए। कुसल परेरा भी जल्दी लौटे और टीम दबाव में आ गई।

कामिल मिशरा की शानदार पारी

96 पर 3 विकेट गिरने के बाद मिशरा और जनिथ लियानागे ने जिम्मेदारी संभाली। मिशरा ने 48 गेंदों में 76 रन की बेहतरीन पारी खेली। श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 184 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
लियानागे 24 रन पर नाबाद रहे, जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 17 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।

पाकिस्तान की खराब शुरुआत और चमीरा की कहर बरपाती गेंदें

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सिर्फ 43 रन तक चार महत्वपूर्ण विकेट गिर गए।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, सैम अयूब और फखर जमां जल्दी पवेलियन लौट गए। दुष्मंथा चमीरा ने शुरुआत में ही तीन विकेट लेकर पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा दिया।

सलमान आगा की जुझारू पारी

कप्तान सलमान अली आगा ने उस्मान खान के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों ने स्कोर 99 तक पहुंचाया, लेकिन उस्मान 33 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद नवाज ने कप्तान का अच्छा साथ दिया, लेकिन 169 रन पर वह भी आउट हो गए।
अंतिम 10 गेंदों पर पाकिस्तान को 16 रन चाहिए थे, लेकिन टीम यह लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। फहीम अशरफ 20वें ओवर में आउट हुए और आखिरी गेंद पर मोहम्मद वसीम रन नहीं बना सके। पाकिस्तान 178 रन तक ही पहुंच पाया।
सलमान आगा 63 रन बनाकर नाबाद रहे।

चमीरा बने मैच के हीरो

श्रीलंका की जीत में दुष्मंथा चमीरा का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इशान मलिंगा और वनिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट लिए।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment